Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के खटीमा में दूल्हे की डिमांड सुनकर दुल्हन के पिता को हार्ट अटैक, हो गई मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड के खटीमा में शादी के बीच दूल्हा पक्ष की डिमांड सुनकर दुल्हन के पिता इतने सदमे में आ गए कि उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस घटना से शादी में अफरा-तफरी मच गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने दूल्हे, उसके पिता, भाई और बारातियों को बंधक बना लिया। इस दौरान स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि कई बाराती जान बचाने को मैरिज हॉल के पास मकान की छत से कूदकर भाग गए। सूचना पर पुलिस पहुंची ने हालात को नियंत्रित किया।
दुल्हन के पिता की मौत से शादी में अफरा-तफरी का माहौलबाइक के बाद पांच लाख की डिमांग पर अड़ा दूल्हा पक्षइस्लामनगर वार्ड नंबर-7 के सादिक ठेकेदार की बेटी की बारात रविवार को बरेली के बड़ा फरीदपुर से आई थी। निकाह के समय मेहर की राशि पर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि शादी तय होने के बाद भी लड़का पक्ष ने पहले स्कूटी और बाद में अपाचे बाइक और एक लाख रुपये की मांग की । निकाह के समय लड़की पक्ष मेहर की राशि पांच लाख रुपये तय करने पर अड़ा था। लड़का पक्ष 21 हजार से अधिक देने को तैयार नहीं था। विवाद में सादिक को हार्टअटैक आ गया। उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
दहेज और मेहर की रकम को लेकर विवाद में दुल्हन के पिता की हार्टअटैक से मौत की खबर मिलते ही माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया। आक्रोशित लोगों ने दूल्हा, उसके बहनोई, भाई समेत कई बारातियों को घेर लिया और मारपीट की। कई बाराती पास के मकान की छत से कूदकर भागे, जिससे छत का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया और कुछ लोग घायल हो गए।
शादी के दौरान गमगीन माहौलविवाद के दौरान मैरिज हॉल में कुर्सियां भी तोड़ दी गईं। पुलिस ने किसी तरह महिलाओं, बच्चों और अन्य बारातियों को सुरक्षित बाहर निकाला। देर रात तक कोतवाल विजेंद्र शाह और एसआई किशोर पंत की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच वार्ता जारी थी। कोतवाल ने बताया कि समझौते का प्रयास किया जा रहा है। यदि कोई समाधान नहीं निकलता है तो दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मौके पर मौलाना इरफानुल हक, सभासद असलम अंसारी, पूर्व बीडीसी सदस्य ताहिर, अराफात, बाबू प्रधान, नफीस अंसारी, मौलाना फरियाद आलम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
पुलिस को फटकारनी पड़ीं जमीन पर लाठियांखटीमा। मैरिज हॉल इस्लामनगर के बीच में है, जहां लगभग बीस हजार से अधिक की आबादी है। दुल्हन के पिता की मौत के बाद हजारों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस बार-बार भीड़ से मौके से हटने के लिए अनाउंस करती रही। कई बार पुलिस को जमीन पर लाठियां भी फटकारनी पड़ीं। इधर, दुल्हन के पिता की मौत के बाद सबसे बड़े भाई जाहिद के ऊपर अपनी बहन की शादी कराने की बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। लड़की के रिश्तेदारों के मुताबिक, देर रात तक लड़की के पिता सादिक का जनाजा रखा जाएगा। लड़की सदमे में है, वहीं अन्य परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। लोगों में दहेज लोभियों को लेकर काफी आक्रोश है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

Forest officers are custodians of biodiversity: Lt Gen Gurmit Singh

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: Governor Lt Gen (Retd) Gurmit Singh, addressing probationers…

9 minutes ago

तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 वीरांगनाओं का चयन- रेखा आर्या

आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार के लिए 35 कार्यकर्तियां भी सम्मानित होंगी 8 अगस्त को देहरादून में…

19 minutes ago

Vivekanand Khanduri urges Govt to expedite pay revision for retired employees

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Aug: Senior BJP leader Vivekanand Khanduri has issued a…

21 minutes ago

Bail rejection of Ankita’s killers is due to strong prosecution: Manveer Chauhan

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: BJP state media in-charge Manveer Singh Chauhan today…

32 minutes ago

मुख्यमंत्री की मॉनिटरिंग में राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य तेज, मालदेवता में आवागमन सुरक्षित

सौड़ा सरौली में सुरक्षा दीवारों का निर्माण पूर्णता की ओर, कलिंगा नहर बहाल होने से…

39 minutes ago

Rescue operation at THDC tunnel intensified; thorough search being conducted at every possible location – my uttarakhand news

Following the accident in the THDC tunnel currently under construction, and acting under the directives…

43 minutes ago