Categories: hindiUttarakhand

हरिद्वार में शादी के बीच दुल्हन की बहन प्रेमी संग फरार – Uttarakhand

Bride’s sister runs away with her lover in the middle of wedding in Haridwarइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)Haridwar Marriage News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है जहां पर शादी समारोह के दौरान दुल्हन की नाबालिक बहन अपने प्रेमी के साथ गहने व नगदी लेकर फरार हो गई है। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है वही नाबालिक किशोरी के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए गांव के ही एक युवक पर अपनी बेटी को भगाने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा मामले की पूछताछ जारी है।अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को हरिद्वार जिले के पथरी थाना क्षेत्र में एक युवती की शादी समारोह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसके चलते सभी लोग शादी की तैयारी व बारात स्वागत की तैयारी मे व्यस्त थे। इस दौरान शादी की सभी रस्मे संपन्न हो चुकी थी जिसके पश्चात बीती शनिवार की शाम दुल्हन की विदाई हुई तो परिजनों ने इधर-उधर देखा तो उन्हें अपनी छोटी बेटी कहीं नजर नहीं आई।इसके बाद उन्होंने काफी देर उसे इधर-उधर ढूँढा लेकिन उसका कुछ पता नही चला। इसी बीच परिजनों की नजर घर पर रखे जेवरात और नगदी पर पड़ी तो वो भी गायब थे जिसके कारण उन्हें संदेह हुआ कि उनकी बेटी गहने लेकर कहीं भाग गई है। तभी किशोरी के पिता ने इस घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी तथा गांव के ही रहने वाले एक युवक पर अपनी बेटी को भगाने का गंभीर आरोप लगाया । तहरीर के आधार पर पुलिस ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ जारी है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि किशोरी अपने प्रेमी के साथ भागी है। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हडकप मचा हुआ है वहीं दूसरी ओर लोग तरह तरह की बाते बनाने लगे है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

Minister Joshi lays foundation stone for roads & drains in Salawala

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…

9 hours ago

École celebrates Excellence, Creativity & Sporting Spirit on day 2 of Founders’ Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…

9 hours ago

बागेश्वर में झमाझम बारिश से बदला मौसम, उत्तराखंड में आज पहाड़ पर बर्फबारी का अलर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…

9 hours ago

The Asian School holds 27th Junior Sports Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…

9 hours ago

माफी मांगने के बजाय इस्तीफा देना पसंद करूंगा: सुबोध उनियाल, दलेर मेहंदी विवाद के बीच वीडियो वायरल – myuttarakhandnews.com

देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…

13 hours ago

दिल्ली में नए वाहन नियम से उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें प्रभावित, 200 नई BS-6 बसें खरीदने की तैयारी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…

13 hours ago