Categories: hindiUttarakhand

उत्‍तराखंड में फ‍िर टूटा ग्लेशियर, अचानक खिसक कर सड़क पर आने लगी बर्फ; टला बड़ा हादसा – Uttarakhand

Glacier broke again in Uttarakhand, snow suddenly started sliding on the road; major accident avertedइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)धारचूला। तवाघाट-लिपुलेख मोटर मार्ग पर ग्लेशियर खिसक जाने से एक लोडर मशीन बर्फ में दब गई। चालक के समय रहते मशीन छोड़ देने से बड़ा हादसा टल गया। मार्ग अभी भी कई स्थानों पर बंद पड़ा है। मार्ग खुलने में दो से तीन दिन का समय लगने की संभावना है।दो रोज पूर्व उच्च हिमालय में भारी हिमपात के चलते तवाघाट-लिपुलेख मोटर मार्ग कई स्थानों पर बाधित हो गया है। मंगलवार शाम नपल्च्यू के पास एक लोडर मशीन आपरेटर सड़क से बर्फ हटाने के काम में जुटा था। इसी दौरान खांगला ग्लेशियर से एक हिस्सा टूटकर मशीन पर आ गिरा।चालक ने ग्लेशियर खिसकते देख मशीन छोड़ दी। चालक सुरक्षित बच गया। मशीन को भी ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। बुधवार को मशीन बर्फ से बाहर निकाल ली गई। इन दिनों साक्ष्य प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नपल्च्यू से चाइनागेट तक सड़क चौडीकरण और डामरीकरण का कार्य करवा रही है। भारी हिमपात के चलते काम बाधित हो रहा है।कई स्थानों पर सड़क पर जमा हिमखंडचाइना गेट से आगे सीपी तक कई स्थानों पर हिमखंड सड़क पर जमा हैं, जिससे सड़क बाधित है। इस सड़क की जिम्मेदारी सीमा सड़क संगठन के पास है। संगठन के कर्मचारी सड़क पर जमा हिमखंडों को हटाने में जुटे हैं। गुरुवार तक मार्ग खुलने की उम्मीद जताई गई है। फिर हिमपात होने पर इसमें समय लग सकता है। बुधवार को उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम सामान्य बना रहा। निचले इलाकों में धूप खिली रही।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद अब एक बार फिर…

29 minutes ago

मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी

नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी…

51 minutes ago

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई

आवासीय कॉलोनियों में व्यावसायिक गतिविधियों और बिना मानचित्र निर्माण पर सख्ती, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के…

2 hours ago

एम्स ऋषिकेश में कार्डियो डायबेटिक सोसाइटी का सातवां वार्षिक सम्मेलन –

ऋषिकेश,। मधुमेह, हृदय रोग, गुर्दा रोग और मोटापा तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य चुनौतियां हैं। इन…

3 hours ago

आवासीय क्षेत्रों में अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर MDDA की कार्रवाई, पांच प्रतिष्ठान सील –

 देहरादून। आवासीय क्षेत्रों में बिना अनुमति व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने और स्वीकृत मानचित्र के विपरीत…

4 hours ago

दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाया अभियान –

 देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…

8 hours ago