लक्सर में दो दुकानों के टूटे ताले, कोतवाली से महज कुछ ही दूरी पर दिनदहाड़े चोरी से व्यापारियों में रोष – myuttarakhandnews.com

 
हरिद्वार जिले के लक्सर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. वहीं चोरों ने फिर दो दुकानों पर सेंधमारी की.
लक्सर: हरिद्वार जिले के लक्सर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्होंने पुलिस को चुनौंती दे दी है. कोतवाली से महज 500 मीटर की दूरी पर, चोरों ने एक ही रात में दो दुकानों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दिया. घटना के बाद से व्यापारियों में भारी आक्रोश है और पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
चोरी की वारदात लक्सर के स्थित एक शोरूम और उसके बगल में स्थित एक हार्डवेयर की दुकान में हुई. चोरों ने दुकानों के पीछे की दीवार में सेंध लगाई और दीवार तोड़कर अंदर दाखिल हो गए. शोरूम के मालिक आयुष्मान ने बताया कि सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो पीछे की दीवार टूटी हुई थी और सारा सामान बिखरा पड़ा था. जांच करने पर पता चला कि चोर दुकान से महंगी ब्रांडेड घड़ियां, ब्रांडेड चश्मे, इंपोर्टेड परफ्यूम, महंगे कपड़े और गल्ले में रखे रुपये की नकदी चोरी कर ले गए हैं. चोरी गए सामान की कीमत लाखों में बताई जा रही है.
 
इसी तरह बगल में हार्डवेयर कारोबारी नितिन चौधरी की दुकान को भी चोरों ने निशाना बनाया. उनकी दुकान से भी नकदी और कुछ कीमती सामान गायब मिला.घटना की जानकारी मिलते ही व्यापारियों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी. सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की. पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली है. इस घटना के बाद लक्सर के व्यापारियों में जबरदस्त नाराजगी है. व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है. पिछले 15 दिनों में बाजार क्षेत्र में एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी की वारदातें हो चुकी हैं.
 
व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस की रात्रि गश्त केवल दावा है, जमीन पर कुछ नहीं दिख रहा. व्यापारियों ने बताया कि लगातार हो रही चोरियों को लेकर दो दिन पहले राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने व्यापारियों के संग सीओ लक्सर से मुलाकात कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की थी, लेकिन उसके बाद भी चोरी की घटनाएं नहीं रुकी.
 
लक्सर तहसील व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा किमार्केट में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए, जिससे चोरी की घटनाओं पर लगाम लग सके. साथ ही उन्होंने चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने की मांग की. लक्सर पुलिस क्षेत्र अधिकारी देवेंद्र सिंह ने कहा कि बाजार में लगे सीसी कैमरा की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है, शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा.


Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

26.06 लाख की अनियमित निकासी के मामले में VPDO नपे, किया गया निलंबित, डीपीआरओ ने की कार्रवाई – myuttarakhandnews.com

निलंबन के बाद सुशील सती को लक्सर ब्लॉक से हटाकर हरिद्वार जिले के ही बहादराबाद…

10 minutes ago

महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने लोक भवन पहुंचकर प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल…

13 minutes ago

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य विवाद मामले में SIT की जांच शुरू, सबूत जुटाने बरेली पहुंची टीम – myuttarakhandnews.com

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य विवाद मामले में सबूत जुटाने के लिए SIT टीम देहरादून से…

16 minutes ago

उत्तराखंड में भाजपा को बड़ा झटका, यशपाल बेनाम ने छोड़ी बीजेपी, पार्टी से दिया इस्तीफा – myuttarakhandnews.com

  यशपाल बेनाम पौड़ी की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं. वर्ष 2007…

22 minutes ago

अस्पताल से डिस्चार्ज हुई कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, टपकेश्वर मंदिर पहुंची, जल्द होगी पूछताछ – myuttarakhandnews.com

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने मुश्किल दौर में उनके साथ खड़े होने के लिए मुख्यमंत्री…

28 minutes ago