Categories: hindiUttarakhand

भाई मुझे मत मारो… मैं मां बनने वाली हूं, इसके बाद भी आरोपी ने बहन के पेट में मारी गोली – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sandeep Chaudhary (see all)उत्तराखंड में हॉरर किलिंग का मामला सामने आया है। ये सनसनीखेज मर्डर यूएस नगर जिले के बाजपुर के दूरस्थ गांव महुआडाली में हुआ है। पुलिस के मुताबिक, जगतपुरा गांव की राज कॉलोनी निवासी सोनम (21) ने करीब एक साल पहले महुआडाली गांव के निवासी पवन पुत्र भीमसेन के साथ लव मैरिज की थी। सोनम की शादी से उसके भाई राजीव बेहद खफा था।जानकारी के मुताबिक, सोनम सात माह की गर्भवती थी। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे सोनम अपनी ननद के साथ नाले के पास शौच को गई थी। इसी दौरान उसका भाई राजीव तमंचा लेकर मौके पर पहुंच गया। उसने तमंचे से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।कहा जा रहा है कि आरोप काफी समय से बहन और बहनोई की हत्या के फिराक में था और तमंचा लेकर घूम रहा था। मंगलवार दोपहर चरई के खेत में घात लगाकर बैठे भाई ने बहन पर तमंचा तान दिया। बहन ने कहा कि भैया मुझे मत मारो मैं प्रेग्ने्ंट हूं, लेकिन भाई का कलेजा नहीं पसीजा। आरोपी ने पेट पर 312 बोर के तमंचे से गोली मारकर बहन की हत्या कर दी।आरोप की राजीव ने पवन पर भी फायरिंग की। लेकिन, वह किसी तरह अपनी जान बचाकर अपने घर भाग गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। एएसपी काशीपुर अभय सिंह ने बताया कि पवन की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

सरकारी स्कूलों में संस्कृत-अंग्रेजी के साथ विदेशी भाषा भी पढ़ेंगे बच्चे, भाजपा सरकार का आदेश – myuttarakhandnews.com

देहरादून; उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में अब बच्चे विदेशी भाषा भी सीखेंगे। पुष्कर सिंह धामी…

5 hours ago

देहरादून-उत्तरकाशी में भारी बारिश, 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम फिर करवट ले रहा है। मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप से…

6 hours ago

उत्तराखंड में तंबाकू-गुटखा पर लगा बैन, करीब 40 करोड़ के राजस्व का होगा नुकसान, व्यापारियों ने मांगा समय – myuttarakhandnews.com

देहरादून:उत्तराखंड में लोगों के स्वास्थ्य को देखते हुए तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा, पान मसाला…

7 hours ago

उत्तराखंड के देवप्रयाग में हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत और तीन घायल – myuttarakhandnews.com

नई टिहरी। देवप्रयाग से करीब चार किलोमीटर श्रीनगर की ओर ग्राम पाली स्थित रिवर व्यू…

7 hours ago

इनकम टैक्स और ईडी के निशाने पर उत्तराखंड के कारोबारी और डॉक्टर की बिजनेस डील, 48 घंटे तक चली जांच – myuttarakhandnews.com

रुद्रपुर। रुद्रपुर से सटी उत्तर प्रदेश की बत्रा कालोनी में कारोबारी रोहिताश बत्रा और डा.…

8 hours ago