Categories: hindiUttarakhand

भाई जाट हूं, मारकर यही बहा देंगे…नदी में हुड़दंग से रोका तो वनकर्मी को युवकों ने लात-घूसों से पीटा, दी गंदी-गंदी गालियां – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)नैनीतालः उत्तराखंड के रामनगर में नदी में नहाने से रोकने पर वन विभाग के कर्मी की कुछ युवकों ने पिटाई कर दी। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवक वन आरक्षी को धमकाते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग तेज हो गई है। जानकारी के मुताबिक, वनकर्मियों ने युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।दरअसल, रामनगर वन प्रभाग के दचौरी रेंज के क्यारी गांव में खिचड़ी नदी बहती है। यहां कुछ युवक नदी में नहाते हुए हुड़दंग कर रहे थे। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत वन विभाग से की तो वन आरक्षी विजेंद्र सिंह चौहान और वॉचर प्रदीप कुमार तुरंत वहां पहुंच गए। उन्होंने युवकों को नदी से बाहर निकलने को कहा। इस पर युवक भड़क गए। उन्होंने पहले तो विजेद्र सिंह को धमकाने की कोशिश की। इस दौरान उनमें से एक ने कहा, ‘जाट हूं। अपनी बोली पर आ गया हूं। इतने जन हैं, मारके यहीं बहा भी देंगे।’ इस दौरान प्रदीप ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया।हालांकि, युवक यहीं नहीं रुके। उन्होंने वनकर्मी को लात-घूसों से जमकर पीटा। इसका भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में जमीन पर गिरे विजेंद्र सिंह चौहान पर उपद्रवी युवक लात बरसा रहे हैं और गालियां दे रहे हैं। देंचौरी रेंज के रेंजर ललित जोशी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वनकर्मियों ने बाइक से फरार हो रहे पांचों युवकों को बेलगढ़ वन चौकी के पास दबोच लिया। उन्होंने पांचों को पुलिस को सौंप दिया है और उनकी बाइक कब्जे में ले ली है।पुलिस अधिकारी अरुण कुमार सैनी ने बताया कि वन आरक्षी की तहरीर पर सान्निध्य चौधरी, शशांक कुमार, संगम कुमार और दो नाबालिगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 121 (2), 132, 191 (2), 351 (3), 352 के तहत केस दर्ज किया गया है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में…

28 minutes ago

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में…

2 hours ago

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064…

3 hours ago