हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार में गुरुवार को दिनदहाड़े महिला की हत्या उसी के देवर ने की थी। दोनों के बीच अवैध संबंध थे और देवर का किसी और अन्य महिला से भी प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और देवर ने गला दबाकर अपनी भाभी की हत्या कर डाली। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने मायापुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए हत्याकांड का पर्दाफाश किया।
उत्तरी हरिद्वार के रानी गली शिवनगर निवासी महेश सैनी की पत्नी ममता सैनी की दो दिन पहले दिनदहाड़े उनके घर में ही हत्या कर दी गई थी। महेश सैनी का बेटा कॉलेज से घर पहुंचा तो मां का शव बेड पर मिला था। शुरुआत से ही पुलिस के शक की सुई किसी परिचित पर ही टिकी हुई थी। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल सहित आला अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए पुलिस टीमों को अलग-अलग टास्क देते हुए खुलासे में लगाया था। खोजबीन और पड़ताल के बाद ममता के देवर रामकरण की भूमिका संदिग्ध पाई गई। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि आरोपी रामकरण के अपनी भाभी सहित किसी अन्य महिला से अवैध सम्बन्ध थे, जिसका उसकी भाभी ने विरोध किया और इस बात को लेकर उनके बीच कई बार झगड़ा हो चुका था। घटना के दिन भी किसी बात और पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई और गुस्से में रामकरण ने ममता का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
देहरादून– रिच संस्था प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बहुत ही आकर्षक एवं बेहतरीन…
मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं…
देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…
एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…
देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…