भिलंगना : ब्लॉक के लसियाल गांव में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। छोटे भाई के साथ मारपीट कर उसके दोनों हाथ कटवाने के आरोप में पुलिस ने आरोपी बड़े भाई और भाभी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक जांच यूनिट को भी भेजा है। दोनों आरोपियों को 25 दिसंबर को न्यायालय में पेश किया जाएगा
बालगंगा तहसील के लसियाल गांव निवासी पीड़ित अंग्रेज सिंह बिष्ट (25) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 दिसंबर की रात उसका बड़ा भाई पूरब सिंह, जो महाराष्ट्र से गांव आया था, और उसकी भाभी अंजलि उसके कमरे में पहुंचे और उसके साथ मारपीट करने लगे। जब वह जान बचाने के लिए भागने लगा तो दरवाजे पर खड़ी भाभी से चाकू लेकर भाई ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसके दोनों हाथ बुरी तरह घायल हो गए।
पीड़ित किसी तरह जान बचाकर गांव में रह रहे नेपालियों के घर पहुंचा। इसके बाद सुबह उसने अपने चाचा से मदद मांगी, लेकिन कोई सहायता नहीं मिली। शाम को आरोपी भाई ही उसे बेलेश्वर अस्पताल ले गया। वहां डॉक्टरों ने एक हाथ बचने की संभावना बताई और उसे पिलखी रेफर कर दिया। पिलखी से उसे हायर सेंटर भेजा गया और अंत में ऋषिकेश के एक बड़े अस्पताल में इलाज के दौरान उसके दोनों हाथ काटने पड़े।
पीड़ित का कहना है कि उसका परिवार में किसी से कोई झगड़ा नहीं था। इस पूरे मामले में थानाध्यक्ष अजय कुमार जाटव ने बताया कि पीड़ित की नामजद तहरीर के आधार पर आरोपी भाई पूरब सिंह और भाभी अंजलि को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।
Post Views: 5
Post navigation
चंपावत में 21 फरवरी को होगा रोजगार मेला, 4000 युवाओं को मिलेंगी नौकरियां | Champawat…
Ramnagar News: टीन शेड में पढ़ते बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल, करणी सेना ने…
Forest Fire Alert: नैनीताल और हल्द्वानी में आपात प्रतिक्रिया की मॉक टेस्टिंग, यहां जाने पूरी…
नैनीताल: उत्तराखंड बार काउंसिल के चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गए. इस चुनाव के…
रामनगर में खेलती मासूम पर चढ़ा कूड़ा वाहन, हादसे के बाद गांव में भारी आक्रोश;…
By Arun Pratap SinghGarhwal Post Bureau Dehradun, 17 Feb: Action on matters relating to enemy…