Latest posts by Sapna Rani (see all)हरिद्वार. उत्तराखंड के हरिद्वार में दो परिवार की दीपावली की खुशियां मातम में बदल गई. जहां भाई ने ही बहन का सुहाग उजाड़ दिया. यानी साले ने जीजा की पीट-पीटकर हत्या कर दी. जिसके बाद मृतक के परिजनों ने जमकर बवाल काटा. मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया. फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.दरअसल, यह घटना श्यामपुर थाना क्षेत्र की है. जहां लक्की और जीजा दुर्गेश का किसी बात को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद इतनी बढ़ गया कि साले ने जीजा की लाठी-डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी. जिसके बाद उसे लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उसकी मौत हो गई. मामले की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन लक्की के घर पहुंचे और हंगामा किया.बवाल मचने की जानकारी मिलते ही टीआई अपने टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और गुस्साए परिजनों को कार्रवाई को आश्वासन देकर मामले को शांत कराया. पीड़ित और आरोपी सगे रिश्तेदार होने के चलते उनके घर आसपास हैं. इसलिए तनाव को देखते हुए पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
चंपावत में 21 फरवरी को होगा रोजगार मेला, 4000 युवाओं को मिलेंगी नौकरियां | Champawat…
Ramnagar News: टीन शेड में पढ़ते बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल, करणी सेना ने…
Forest Fire Alert: नैनीताल और हल्द्वानी में आपात प्रतिक्रिया की मॉक टेस्टिंग, यहां जाने पूरी…
नैनीताल: उत्तराखंड बार काउंसिल के चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गए. इस चुनाव के…
रामनगर में खेलती मासूम पर चढ़ा कूड़ा वाहन, हादसे के बाद गांव में भारी आक्रोश;…
By Arun Pratap SinghGarhwal Post Bureau Dehradun, 17 Feb: Action on matters relating to enemy…