चुनावी करवट- मायावती की पिचकारी से कांग्रेस के उड़े रंग
मौलाना जमील अहमद काजमी को हरिद्वार से लड़ाएगी बसपा
भावना पांडेय भाजपा में शामिल होंगी
हरिद्वार। इंडिया गठबंधन से अलग राह बनाती नजर आ रही मायावती ने हरिद्वार में मुस्लिम प्रत्याशी उतार कर धर्मनिरपेक्ष मतों में साफ साफ दरार डाल दी। एक दिन पहले तक भावना पांडेय का बसपा प्रत्याशी के तौर पर नाम उछल रहा था। लेकिन मायावती ने यूपी की मीरापुर विधानसभा से विधायक मौलाना जमील अहमद काजमी को हरिद्वार का टिकट दिया है। रातों रात होली के दिन उड़े इस गुलाल के बाद भावना पांडेय पार्श्व में चली गईं। उनके भाजपा के निकट जाने की भी चर्चायें भी आम हो गई है। भावना पांडेय जल्द ही भाजपा में शामिल होने जा रही है।
लगभग 19 लाख मतों वाली हरिद्वार लोकसभा में मुस्लिम मत विशेष प्रभाव रखते हैं। इन मतों का बंटवारा अब कांग्रेस व बसपा कर बीच तय माना जा रहा है। इधर, भावना पांडेय पहाड़ी मतदाताओं में सेंध लगाते हुए भाजपा व कांग्रेस के मतों में विभाजन करती। लेकिन बदले राजनीतिक समीकरण के तहत बसपा के मुस्लिम उम्मीदवार सीधे सीधे कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत को नुकसान पहुंचाएंगे। इंडिया गठबन्धन से बाहर चल रही मायावती की पिचकारी ने हरिद्वार में कांग्रेस को झटका देते हुए भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र रावत की चुनावी डगर थोड़ी और आसान कर दी है।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…