देहरादून। बसपा ने उत्तराखंड विधानसभा उपचुनाव के लिए 13 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। मंगलौर सीट पर चुनाव प्रचार के लिए पार्टी प्रमुख मायावती सहित आकाश आनंद और अन्य लोग पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। बसपा के स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को भेजी गई है। मंगलौर सीट से बसपा ने पार्टी की ओर से दिवंगत विधायक सरवत करीम अंसारी के पुत्र उबेदुर्रहमान को ही टिकट दिया है।
वहीं भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने बदरीनाथ और मगंलौर विधानसभा उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के 40 स्टार प्रचारक दोनों सीटों पर भाजपा के पक्ष में प्रचार करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने यह सूची जारी की है।
देहरादून। राजधानी में लगातार हुई चोरी की घटनाओं का दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते…
Haldwani Accident: हल्द्वानी-रुद्रपुर रोड पर दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, दो युवकों की मौत से…
Kedartal Rescue Operation: हिमस्खलन के बाद लापता आठ पर्वतारोहियों की तलाश तेज, मिले बैग और…
मतदान के दौरान मिलेंगी सुगम एवं सुलभ सुविधाएं, 30 नवंबर तक पूरा होगा विशेष अभियान…
डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…