Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र कल से, 90 हजार करोड़ का बजट हो सकता है पेश, जानिए शिड्यूल – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र कल से शुरू होने जा रहा है। कल सुबह 11 बजे से सदन की कार्रवाई शुरू होगी। धामी सरकार सदन में वित्तीय वर्ष 2024- 25 का बजट पेश करेगी। सरकार सदन में 90 हजार करोड़ से ज्यादा का बजट पेश कर सकती है। सत्र को लेकर पुलिस और प्रशासन ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सदन के आसपास सुरक्षा को लेकर खासा इंतजाम किए गए हैं। माना जा रहा है कि बजट में केंद्र की योजनाओं की झलक दिखेगी। संसदीय कार्य मंत्री एवं राज्य के वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि सरकार समावेशी बजट पेश करेगी। इसके साथ ही गरीब,युवा, किसान और महिलाओं का इस बजट में खास ध्यान रखा गया है।बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इस बीच सत्र से पहले ही सियासत गरमा गई है। बजट सत्र के इस बार हंगामेदार रहने की उम्मीद जताई गई है। बजट सत्र को लेकर मीडिया से बातचीत में उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने कल से शुरू हो रहे बजट सत्र की अवधि को बेहद कम रखे जाने पर सवाल खडे किए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा बजट पर चर्चा और जनता के मुद्दे सदन में उठे इसकी नही है। इसलिए सरकार ने सत्र की अवधि बेहद कम रखी है। उन्होंने कहा की सत्र के कार्यक्रम के मुताबिक 26 फरवरी से एक मार्च तक सत्र चलेगा।जिसमें पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, दूसरे दिन बजट रखने में चला जाएगा। इसके बाद बजट पर चर्चा के साथ ही उस पर विभागवार चर्चा होगी लेकिन कम समय की वजह से बजट पर सभी के सुझाव नही आ पाएंगे। ऐसे में सरकार को सत्र की अवधि बढ़ानी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस बजट सत्र में राज्य के लोगों से जुड़े अहम विषयों को उठाएगी। भ्रष्टाचार, अपराध, महिला अपराध, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी समेत खनन, आबकारी जैसी पॉलिसी पर सरकार को घेरा जाएगा।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ ने रिलीज होते…

3 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को धनतेरस के पावन पर्व की हार्दिक…

4 hours ago

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी

वर्ष 2024 एवं 2025 के लिए चयनित फिल्मों एवं कलाकारों को मिलेगा उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कार…

5 hours ago

राज्य स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )उत्तराखंड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर 09 नवंबर…

10 hours ago

पोखरी क्षेत्र में भालू का आतंक, कई मवेशियों को बनाया निवाला, वन विभाग ने ड्रोन से शुरू की निगरानी –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )जनपद के पोखरी क्षेत्र में भालू का आतंक लगातार बढ़ता जा…

10 hours ago

लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल

एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने चलाया राहत-बचाव अभियान, घायलों को एंबुलेंस से पहुंचाया…

11 hours ago