विधानसभा में कल से शुरू होगा बजट सत्र, 30 विधायकों की ओर से भेजे गए 521 सवाल

अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने बजट सत्र की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ की बैठक 
देहरादून। विधानसभा ने 18 फरवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र के लिए तैयारियां पूरी कर ली है। सत्र के लिए 30 विधायकों की ओर से अब तक 521 सवाल भेजे गए। जो सदन को गरमाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने बजट सत्र की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें सत्र को बेहतर ढंग से संचालन करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में विस अध्यक्ष ने जिला प्रशासन व पुलिस को सख्त निर्देश दिए सत्र के दौरान बोर्ड परीक्षा देने वाले स्कूली बच्चों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए स्कूलों को ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की जाए। उन्होंने विधानसभा सचिवालय और पुलिस विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए कि विधानसभा परिसर में सुरक्षा व्यवस्था किसी भी तरह की चूक न हो।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, पहली बार ई-नेवा (नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन) के तहत भी सदन संचालित हो रहा है। इसे लेकर उन्होंने आईटीडीए को कुछ विशेष निर्देश दिए। विधायकों को तकनीकी सहायता के लिए दो इंजीनियरों को सत्र अवधि में विधानसभा भवन में नियुक्त किया जाएगा। इसके अलावा इंटरनेट सेवा में सुधार करने के साथ ही नेटवर्क की स्पीड बढ़ाने को कहा। बैठक में पूरे विधानसभा परिसर में वाईफाई की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया।
विधानसभा अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि सत्र के दौरान प्रवेश पत्र के बिना विधानसभा परिसर में वाहन लाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा विधायकों की सिफारिश पर एक और मंत्रियों की सिफारिश पर दो आगंतुकों को प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। विस अध्यक्ष ने कहा सदन की कार्यवाही के दौरान अनुशासन बनाने के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। यदि मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना बहुत ही जरूरी हो तो सदन से बाहर आकर इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्होंने इस संबंध में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को निर्देश दिए।बजट सत्र के लिए पक्ष व विपक्ष के 30 विधायकों से विधानसभा सचिवालय को 521 सवाल मिले हैं। यह सवाल सदन को गरमाएंगे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी

देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…

46 minutes ago

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…

2 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण

इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…

2 hours ago

धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन

मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…

2 hours ago

सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…

3 hours ago