गैरसैंण सत्र में 1.11 लाख करोड़ से अधिक का बजट पारित, सत्र अनिश्चित काल के लिए हुआ स्थगित – myuttarakhandnews.com

गैरसैंण। उत्तराखंड विधानसभा के गैरसैंण में चल रहे सत्र के पांचवें दिन शुक्रवार को बजट पर विस्तृत चर्चा हुई। सत्ता पक्ष ने बजट को ‘विकसित उत्तराखंड 2047’ के संकल्प को पूरा करने वाला बताया, जबकि विपक्ष ने इसे निराशाजनक करार देते हुए कहा कि इसमें आम जनता के लिए कोई ठोस प्रावधान नहीं है।
विधानसभा सत्र पांचवें दिन देर रात 12:30 बजे तक चला, जिसके बाद धामी सरकार ने एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट पारित कराया। इसके बाद विधानसभा सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।
सीएम धामी ने पेश किया 2026-27 का बजट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को विधानसभा सत्र के पहले दिन वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1,11,703.21 करोड़ रुपये का बजट सदन में पेश किया था।
यह पहली बार है जब मुख्यमंत्री धामी ने वित्त मंत्री के रूप में स्वयं सदन में बजट पेश किया। वर्तमान वित्तीय वर्ष की तुलना में बजट के आकार में 10.41 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।
राजस्व और पूंजीगत प्राप्तियों का अनुमान
सरकार को नए वित्तीय वर्ष में 1,11,703.21 करोड़ रुपये के राजस्व प्राप्त होने का अनुमान है। इसमें 67,525.77 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्तियां और 42,617.35 करोड़ रुपये पूंजीगत प्राप्तियांका योगदान शामिल होगा।
सरकार के अनुसार यह कर मुक्त बजट है और इसमें राजस्व घाटे का अनुमान नहीं लगाया गया है। हालांकि 12,579.70 करोड़ रुपये का राजकोषीय घाटा रहने का अनुमान है।
आत्मनिर्भर और विकसित उत्तराखंड पर जोर
सरकार का कहना है कि यह बजट आत्मनिर्भर और विकसित उत्तराखंड के लक्ष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें विकास, बुनियादी ढांचे और विभिन्न वर्गों के कल्याण से जुड़े प्रावधानों पर विशेष ध्यान दिया गया है।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, UKD ने राष्ट्रपति को खून से लिखा ज्ञापन – myuttarakhandnews.com

देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी के मुद्दे पर उत्तराखंड में सियासी घमासान तेज…

7 minutes ago

बदरीनाथ धाम से कांग्रेस की ‘उत्तराखंड न्याय यात्रा’ शुरू, भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा – myuttarakhandnews.com

देहरादून: प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने गुरुवार…

14 minutes ago

शादी के महज 5 महीने बाद विवाहिता की मौत, दहेज हत्या मामले में पुलिस ने खोला राज!   – myuttarakhandnews.com

दहेज हत्या : 5 महीने पहले हुई थी कोहिनूर की शादी, पति-सास, जेठ और ननद…

20 minutes ago

उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

टिहरी गढ़वाल में पहली जिला योग चैंपियनशिप के जरिए योग प्रतिभाओं को मिला मंच प्रशिक्षक…

1 hour ago

अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश

पौड़ी- पशुपालन विभाग के अपर निदेशक, गढ़वाल मंडल डॉ. बी.एस. जंगपांगी ने गुरुवार को श्रीनगर…

1 hour ago