Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में दूसरे दिन भी बुलडोजर ऐक्शन, सरकारी जमीन पर बने 50 मकान ढहाए – myuttarakhandnews.com

देहरादून: ढालीपुर और ढकरानी में शक्ति नहर किनारे यूजेवीएनएल की जमीन पर बसे अतिक्रमणकारियों को हटाने के लिए रविवार सुबह बड़े स्तर पर कार्रवाई हुई।तीन दिन पहले नोटिस दिए जाने के बाद भी लोग नहीं हटे थे, जिसके बाद सुबह सात बजे पूरे क्षेत्र को छावनी में बदलकर ध्वस्तीकरण शुरू किया गया। हल्के विरोध के बीच शाम तक करीब 50 मकान तोड़े गए, जबकि शेष मकान सोमवार को गिराए जाएंगे।
इस बस्ती में छह जेसीबी कार्रवाई में जुटी रहीं। कई परिवार रोते-बिलखते अपने घरों से सामान समेटते दिखाई दिए। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए 18 थानों की पुलिस, तीन कंपनी पीएसी, जल पुलिस व एसडीआरएफ तैनात रही। आईआरबी और जल पुलिस की एक-एक टीम रिजर्व में रखी गई। पूरी कार्रवाई की कमान एसपी देहात पंकज गैरोला के नेतृत्व में चही।
शक्ति नहर किनारे बसावट पांच दशक पुरानी है, जहां मजदूरों ने मकान बना लिए थे। 2023 में भी यूजेवीएनएल ने यहां से 600 से अधिक परिवारों को हटाते हुए 300 से अधिक निर्माण ध्वस्त किए थे। इस बार लगभग 100 अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी

मसूरी में बारिश से बढ़ी ठंड देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट…

2 hours ago

Fresh snowfall in Kedarnath | Uttarakhand News Network

On Thursday morning, snowfall at Kedarnath Dham blanketed the sacred abode of Baba Kedar in…

4 hours ago

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील

बिना मानचित्र स्वीकृति और अनुमति के हो रहे व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…

4 hours ago

जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण

पौड़ी- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही…

10 hours ago

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में बीपीटी और एमपीटी के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

प्रेसिडेंट पूजनीय श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने विद्यार्थियों को दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य के…

12 hours ago