Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में 1000 की भीड़, 16 से 22 उम्र के उपद्रवी; ‘आई लव मोहम्मद’ पर बवाल के बाद बुलडोजर ऐक्शन – myuttarakhandnews.com

काशीपुर; उत्तराखंड के काशीपुर में अल्ली खां एरिया में बिना अनुमति निकाले गए जुलूस निकालने को लेकर विवाद खत्म नहीं हो रहा है। बवालियों ने ‘आई लव मोहम्मद’ नारे के साथ जुलूस निकाला था, पुलिस वालों के साथ मारपीट की और पथराव किया। अगले दिन पुलिस टीम और नगर निगम ने बवाल वाले एरिया में अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर ऐक्शन किया है। टीम ने अल्ली खां चौक के तीन तरफ दुकानों एवं मकानों के रूप में किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। हालांकि कुछ लोगों ने इस कार्रवाई का विरोध भी किया। लेकिन भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी के चलते विरोध बेअसर रहा।
धारा 163 लागू मोहल्ला अल्ली खां के प्रभावित क्षेत्रों में धारा-163 बीएनएसएस लागू कर दी है। एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने सोमवार की शाम आदेश जारी करते हुए चुंगी तिराहा बांसफोड़ान से किला तिराहा, करबला एवं विजय नगर क्षेत्र में अग्रिम आदेशों तक रात्रिकालीन प्रतिबंध लागू करने के निर्देश दिए हैं। प्रतिबंधित क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति शस्त्र, लाठी, चाकू या विस्फोटक पदार्थ लेकर नहीं चलेगा और न ही ईंट-पत्थर एकत्र करेगा। साथ ही बिना अनुमति सभा, जुलूस, रैली या ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग पूरी तरह वर्जित रहेगा। यह आदेश प्रतिदिन शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक प्रभावी रहेगा और अगले आदेश तक जारी रहेगा।
दूसरी तरफ पुलिस ने एसएसआई की तहरीर पर तीन नामजद समेत करीब 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुख्य आरोपी समेत सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
1000 की थी भीड़, 16 से 22 उम्र के उपद्रवी जानकारी के अनुसार, जिस वक्त लगभग एक हजार लोगों की भीड़ महेशपुरा मोहल्ले के पास पहुंची। उस वक्त मौके पर महज 10 से 12 पुलिस कर्मी ही पहुंच पाए थे। यहां पुलिस इन लोगों के मंसूबों को भी नहीं भांप पाई। यहां बवाल करने वाले लोगों में ज्यादातर 16 वर्ष से लेकर 22 वर्ष तक के नौजवान नजर आ रहे थे।
बवाल की कहानी, पुलिस की जुबानी एसएसआई अनिल जोशी ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 सितंबर की रात उन्हें एसआई मनोज धोनी का कॉल आया कि मोहल्ला अल्ली खां क्षेत्र में बिना अनुमति नदीम अख्तर, अनीस गांधी, दानिश चौधरी के नेतृत्व में लोग जुलूस निकाल रहे हैं। उनको समझाने का प्रयास किया जब वे नहीं माने। वाल्मीकि बस्ती में आरोपियों ने पुलिस कर्मियों से मारपीट की। पुलिस ने मास्टरमाइंड नदीम अख्तर, मो.अशद, कामरा, मोईन और दानिश अली निवासी बांसफोड़ान को गिरफ्तार किया है। वहीं दो नाबालिगों को पकड़ा।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

1 hour ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

2 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

7 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

7 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

7 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

9 hours ago