Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में रात के अँधेरे में 50 साल पुरानी दरगाह पर चला बुलडोजर, BJP ने किया ये दावा – Uttarakhand

Bulldozer ran on 50-year-old dargah in the dark of night in Uttarakhand, BJP made this claimइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)रुद्रपुर : उत्तराखंड के रुद्रपुर में 5 दशक पुरानी सयद मासूम शाह बाबा की मजार को प्रशासन ने रातो-रात बुलडोजर कार्रवाई करके ध्वस्त कर दिया है. उत्तराखंड के ही एक भाजपा विधायक ने इस कार्रवाई को लैंड जिहाद के खिलाफ कार्रवाई बताया है, और इस कार्रवाई को सही ठहराते हुए कई दलील भी दिया है.दरअसल, उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में भाजपा की सरकार चल रही है. धामी सरकार ने कथित लैंड जिहाद, घुसपैठियें, और गैर कानूनी मदरसों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं. इसी कड़ी में उत्तराखंड के रुद्रपुर के इंद्र चौक पर मौजूद मासूम सयद शाह की मजार को प्रशासन ने भाड़ी पुलिस बल की मौजूदगी में मंगलवार तड़के 4 बजे के वक्त बुलडोजर चला दिया और मजार को मलबा में तबदील कर दिया.वहीं, प्रशासन ने मजार के मलबे को वहां से हटा ली है, और वहां की जमीन को समतल कर दिया है. दावा है कि मजार को सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करके बनाया गया था, और रोड चौड़िकरण करने में दिक्कत आने की वजह से यह कार्रवाई की गई है. मजार पर बुलडोजर चलने की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.रुद्रपुर के सिटी एसपी उत्तम सिंह ने इस मामले पर जानकारी देते हुए कहा कि मजार को हटाने के लिए पहले नोटिस दिया गया था, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटने पर प्रशासन द्वारा मजार को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई है, और इलाके में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भाड़ी तादाद में सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है.भाजपा विधायक शिव अरोरा ने इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी सरकार लैंड जिहाद से उत्तराखंड को मुक्त करवाने के लिए संकल्पबंध है, और इसी सिलसिले में यह कार्रवाई की गई है. उन्होंने मासूम शाह की मजार को लैंड जिहाद बताते हुए कहा कि इस मजार की वजह से सड़क चौड़ी करने में दिक्कत आ रही था, लेकिन अब रुद्रपुर लैंड जिहाद की जाम से मुक्त हो गया है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी

प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों के लिये जिलावार जारी की धनराशि  प्रभावित विद्यालयों में निर्माण कार्य…

18 minutes ago

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात

उत्तराखंड में 315 सड़कों के प्रस्तावों पर हुई चर्चा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत…

1 hour ago

CBSE Capacity Building Prog held at Asian School

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 10 Oct: The Asian School, Dehradun, hosted a two-day CBSE…

2 hours ago

वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस का सुप्रीम कोर्ट कूच, निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

देहरादून/नई दिल्ली: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’…

2 hours ago

Directives issued for monitoring & survey of Crop Damage caused by rainfall

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 10 Oct: Taking note of the damage caused to farmers’…

2 hours ago