रुद्रपुर: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में रविवार सुबह ईदगाह की जमीन पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। यहां मदरसा सोसाइटी के अतिक्रमण को तोड़ा गया है। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण की चारदीवारी हटवाई और जमीन पर सरकारी बोर्ड लगा दिया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। यहां करीब 8 एकड़ सरकारी जमीन पर कब्जा था। एडीएम पंकज उपाध्याय ने बताया कि 7 से 8 साल पहले यहां धीरे-धीरे कर लोगों ने अतिक्रमण करना शुरू किया। जिसके बाद 2018 में मामला हाईकोर्ट के पास गया और कोर्ट ने जमीन खाली करने का आदेश दिया। इसके बाद आज सुबह तड़के प्रशासन की टीम के साथ हमने मौके पर बुलडोजर की मदद से कब्जाई सरकारी जमीन की दीवार को गिराकर अपने कब्जे में ले लिया। यह कार्रवाई सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद शुरू किए गए सरकारी भूमि अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत की गई।
ड्रोन सर्वे के बाद कार्रवाई
घटना रुद्रपुर के खेड़ा क्षेत्र की है, जहां 8 एकड़ सरकारी जमीन पर बाहरी लोगों ने कब्जा किया था, जिसे आज प्रशासन अपने कब्जे में ले लिया है। जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने मुस्लिम संगठन द्वारा कब्जाई गई 8 एकड़ सरकारी भूमि पर अपना कब्जा लिया और चारदीवारी कर अपना बोर्ड लगा दिया।
रुद्रपुर के खेड़ा क्षेत्र में जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने शनिवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए मदरसा सोसाइटी के कब्जे में बताई गई करीब 8 एकड़ सरकारी (नजूल) को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण की चारदीवारी हटवाई और भूमि पर सरकारी बोर्ड भी स्थापित कर दिया। एडीएम पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में राजस्व, नगर निगम, डीडीए और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने 14 नवंबर 2025 से क्षेत्र में नापजोख और ड्रोन सर्वे की कार्रवाई शुरू की थी।
एडीएम बोले- हाईकोर्ट का आदेश का पालन किया
एडीएम के अनुसार, सोसाइटी को 2.53 एकड़ भूमि आवंटित थी, लेकिन इसके अतिरिक्त करीब 8 एकड़ नजूल भूमि पर अवैध कब्जा पाया गया, जिसे आज सुबह कब्जा मुक्त करा लिया गया। एडीएम ने बताया कि अतिरिक्त भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए हाईकोर्ट का भी आदेश है। उन्होंने कहा कि कब्जा मुक्त कराई गई भूमि के पास स्थित चामुंडा देवी मंदिर की 1.5 एकड़ भूमि पर भी कब्जा लेने की प्रक्रिया जारी है। डीएम नितिन भदौरिया ने कहा कि शासन के निर्देशों के क्रम में जिले में सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने की कार्रवाई को और तेज किया गया है।
कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस की तैनाती
कार्रवाई के दौरान एसएसपी मणिकांत मिश्रा और पुलिस बल बड़ी संख्या में मौजूद रहा। एसएसपी ने कहा कि क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए सतर्कता बढ़ाई गई थी और कानून-व्यवस्था बनी रही। उन्होंने बताया कि खेड़ा क्षेत्र यूपी की सीमा से सटा होने के कारण यहां अवैध बस्तियों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी की जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगे भी सरकारी भूमि पर अतिक्रमण पाए जाने पर इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun In a Deepawali gift for thousands of State government employees,…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami launched the Devbhoomi Parivar Portal…
भूमि विवाद, अवैध कब्जे, विद्युत बिलों में सोलर ऊर्जा यूनिटों के समायोजन एवं ग्राम पंचायत…
सम्राट होटल के समीप हुआ हादसा, वाहन में अकेले सवार थे चालक रुद्रप्रयाग। बद्रीनाथ राष्ट्रीय…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रहीं हल्द्वानी की…
लंबित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन रोकने के आदेश…