श्रीनगर/देवप्रयाग। उत्तराखंड SDRF ने एक बार फिर अपनी तत्परता और पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में घायल दो युवकों की जान बचा ली। देवप्रयाग-श्रीनगर मार्ग पर देर रात हुए हादसे में बुलेट मोटरसाइकिल सवार दो युवक लगभग 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरे थे, जिन्हें SDRF ने कठिन परिस्थितियों में सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार, 9 जून 2026 की देर रात्रि बुलेट मोटरसाइकिल (UK14TA-5474) सवार दो युवक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरे। घटना की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक ललित मोहन भट्ट के नेतृत्व में SDRF पोस्ट श्रीनगर की टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल देवप्रयाग से लगभग पांच किलोमीटर पहले श्रीनगर की ओर स्थित था। SDRF टीम ने देवप्रयाग पुलिस के साथ संयुक्त रूप से सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया। दुर्गम और चुनौतीपूर्ण भूभाग के बावजूद जवानों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए खाई में उतरकर दोनों घायलों तक पहुंच बनाई।
कड़ी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को जीवित अवस्था में सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से बेस अस्पताल श्रीनगर भेजा गया।
घायलों की पहचान पीयूष शर्मा (19 वर्ष) पुत्र जितेंद्र शर्मा एवं हर्ष कुशवाहा (22 वर्ष) पुत्र राजकुमार कुशवाहा, निवासी शिवपुरी, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। हादसे में दोनों युवकों के पैर और कमर में चोटें आई हैं।
SDRF की त्वरित प्रतिक्रिया, उत्कृष्ट टीमवर्क और प्रशिक्षित रेस्क्यू कौशल के चलते दोनों युवकों की जान सुरक्षित बचाई जा सकी। स्थानीय लोगों और परिजनों ने SDRF एवं पुलिस टीम के इस साहसिक कार्य की सराहना की है।
Post Views: 1
Post navigation
Relief for pedestrians on Mussoorie’s Mall Road By Sunil Sonker Mussoorie, 22 Oct: The administration…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 22 Oct: In view of the continuously rising number of…
एसटीएफ और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद देहरादून/किच्छा।…
देहरादून। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह व…
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन पद की शपथ लेने के बाद पहली बार…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Continuing their boycott, the representatives of the Congress party did…