हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में एक हाई-प्रोफाइल मामला सामने आया है, जहां भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक सुरेश राठौर के बेटे और पेशे से अधिवक्ता शिव प्रताप सिंह पर एक अन्य वकील के साथ मारपीट और धमकी देने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अधिवक्ता ने दर्ज कराई शिकायत
हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता चंद्रमोहन ने सिडकुल थाने में दी तहरीर में बताया कि 21 जनवरी की शाम वह अपने कुछ साथी वकीलों के साथ ढाबों के पास खड़े थे। इसी दौरान शिव प्रताप सिंह वहां पहुंचे और कथित रूप से नशे की हालत में मौजूद अधिवक्ताओं के साथ गाली-गलौच करने लगे।
शिकायत के मुताबिक जब अधिवक्ताओं ने इस व्यवहार का विरोध किया तो आरोपी ने बेल्ट और हाथ में पहने कड़े से हमला कर दिया। आरोप है कि मारपीट के दौरान शिव प्रताप सिंह ने अपने पिता की राजनीतिक पहचान का हवाला देते हुए अधिवक्ताओं को झूठे एससी एसटी एक्ट के मामले में फंसाने की धमकी भी दी।
आरोपों को बताया निराधार
मामले में शिव प्रताप सिंह ने खुद पर लगे सभी आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि शिकायतकर्ता से उनकी पहले से व्यक्तिगत रंजिश चली आ रही है। एक निजी कार्यक्रम के दौरान हुए मामूली विवाद को गलत तरीके से तूल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे कानून की जानकारी रखते हैं और कानूनी प्रक्रिया के तहत जवाब देंगे।
सिडकुल थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री की कुमाऊँनी वॉइस क्लिप से हुई अभियान की शुरुआत लोकभाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन…
पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…
देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…
Ankita Murder Case: CBI की पूछताछ के बाद उर्मिला सनावर को अदालत ने क्यों बुलाया?…
वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…