बंड विकास समिति ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा –

 
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
चमोली जिले के बंड क्षेत्र में बहुत लंबे समय के पश्चात पुनः क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकास कार्यों के संबंध में जनपद चमोली के जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी, जिला पर्यटन अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड तथा खंड विकास अधिकारी दशोली से भेंट कर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक में सर्वप्रथम गडोरा–चातोली–किरुली–लुन्हां–दिगोली मोटर मार्ग का विषय प्रमुखता से उठाया गया। यह मार्ग मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग से लगभग 200 मीटर आगे कई वर्षों से क्षतिग्रस्त है, जिससे स्थानीय जनता को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर माननीय जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग से तत्काल वार्ता कर मार्ग के शीघ्र सुधारीकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिए। पीएमजीएसवाई के अधिकारियों ने अवगत कराया कि लगभग 90 लाख रुपये का आगणन शासन को भेजा जा चुका है। इस विषय पर जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि वे स्वयं शासन स्तर पर वार्ता कर शीघ्र धनराशि स्वीकृत कराने का प्रयास करेंगे। साथ खीर जिलाधिकारी द्वारा pmgsy के अधिकारियों को फोन के माध्यम से निर्देशित किया गया है कि thdc व HCC से समन्वय स्थापित कर शीघ्र मार्ग सुधारीकरण हेतु वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। इसके अतिरिक्त आगामी श्री नंदा राजजात यात्रा को दृष्टिगत रखते हुए यात्रा मार्ग, विभिन्न मंदिरों तक पहुँचने वाले संपर्क मार्ग, रैंप, पड़ाव एवं अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विकास हेतु प्रस्तावों पर मुख्य विकास अधिकारी, जिला पर्यटन अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी के साथ विस्तृत चर्चा की गई। संबंधित अधिकारियों ने आवश्यक आगणन तैयार कर प्रस्तावों को शीघ्र आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया।
हाल ही में सेमडाला मैदान में निर्माणाधीन चारदीवारी (बाउंड्री वॉल) के क्षतिग्रस्त होने का विषय भी जिलाधिकारी महोदय के समक्ष रखा गया। इस पर उन्होंने संबंधित विभाग को जांच के निर्देश दिए। निर्माण एजेंसी एवं खेल विभाग ने आश्वस्त किया कि क्षतिग्रस्त दीवार को हटाकर शीघ्र ही उच्च गुणवत्ता एवं मजबूत मानकों के अनुरूप नई चारदीवारी का निर्माण कराया जाएगा।
क्षेत्र में बार-बार बाधित हो रही विद्युत आपूर्ति का मुद्दा भी अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग के समक्ष प्रमुखता से रखा गया। उन्होंने संबंधित अवर अभियंता (जेई) एवं कर्मचारियों के साथ समन्वय स्थापित कर विद्युत व्यवस्था में आ रही सभी कमियों का शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर बंड विकास संगठन के अध्यक्ष  देवेंद्र सिंह नेगी, पूर्व अध्यक्ष  गजेंद्र सिंह राणा, पूर्व अध्यक्ष  शंभू प्रसाद सती, पूर्व अध्यक्ष अतूल शाह, महामंत्री  हरीश पुरोहित, बंड मंदिर समिति के महामंत्री  रघुनाथ सिंह फरस्वाण, सामाजिक कार्यकर्ता  ताजवर सिंह बिष्ट, नगर पंचायत पीपलकोटी (गडोरा वार्ड) की पार्षद  मनोरमा चौधरी, प्रधान प्रतिनिधि किरुली, प्रधान प्रतिनिधि लूँहा तथा सामाजिक कार्यकर्ता श्री शिशुपाल सिंह फरस्वाण उपस्थित रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

5 minutes ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

26 minutes ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

33 minutes ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू

सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत थेवा, मालदेवता में आयोजित हुई पहली रात्रि…

47 minutes ago

बढ़ सकती है उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति की मुश्किलें, बयानों की तस्दीक में जुटी SIT – myuttarakhandnews.com

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद के मामले…

1 hour ago

दिन और रात में 15 डिग्री का अंतर; उत्तराखंड में बढ़ने लगी ठंड, अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम? – myuttarakhandnews.com

दिन में चटख धूप, जबकि सुबह-शाम ठंड का अहसास। राजधानी देहरादून में मौसम का यह…

2 hours ago