एनआईवीएच छात्रावास में दिव्यांग विद्यार्थियों के साथ जला ‘आशीर्वाद का दीया’  –

    देहरादून–    राजपुर  स्थित एनआईवीएच के डॉ. भीमराव अंबेडकर छात्रावास में दिव्यांग विद्यार्थियों के साथ विशेष ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।  कार्यक्रम में होलकर एजुकेशनल ट्रस्ट एवं मनुशक्ति संगठन की ओर से दिव्यांग विद्यार्थियों के साथ दीप प्रज्वलित कर उनके उज्ज्वल भविष्य, सुख एवं सफलता की कामना की गई। विद्यार्थियों के साथ दीप जलाने का यह अवसर संवेदना, सेवा और सामाजिक सहभागिता का सुंदर संदेश लेकर आया।  इस अवसर पर आपदा प्रबंधन के उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री विनय रोहिल्ला की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में एडवोकेट डॉ. पंकज होलकर, एडिफाई वर्ल्ड स्कूल के प्रधानाचार्य प्रदीप गौड, ममता पंगते नगर, अध्यक्ष—मनुशक्ति संगठन, श्यामेंद्र साहू, डिप्टी कंट्रोलर, सिविल डिफेंस, देहरादून, दिनेश नगर एवं प्रज्ञा भारद्वाज सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।  कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने दिव्यांग विद्यार्थियों के साथ आत्मीय संवाद किया और उनके साथ खुशियां साझा की। विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की।  ‘आशीर्वाद का दीया’कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन का भी जशन मनाया गया एवं समानता, संवेदना, सेवा और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। दिव्यांग विद्यार्थियों के साथ मनाया गया यह आयोजन मानवीय मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी की एक सुंदर मिसाल बना।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

मौसम ने बदली करवट, बद्रीनाथ-हेमकुंड साहिब समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )जनपद चमोली में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है।…

4 hours ago

पितृ पक्ष में ब्रह्मकपाल तीर्थ पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पितरों के निमित्त हो रहा पिंडदान –

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )वर्तमान में प्रचलित चारधाम यात्रा एवं पितृ पक्ष के चलते श्री…

4 hours ago

Uttarakhand Rajya Sabha Elections: Dinesh Arya elected unopposed | Uttarakhand News Network

Dinesh Arya, the BJP candidate, has been elected unopposed as a Rajya Sabha MP from…

4 hours ago

पूर्णमति माताजी के सानिध्य में गूंजा भक्ति संगीत, जुबिन नौटियाल ने किए दर्शन –

देहरादून। परम पूज्य वात्सल्यमयी आर्यिका रत्न श्री 105 पूर्णमति माताजी के पावन सानिध्य में सकल…

5 hours ago

12 घंटे में दून पुलिस का सराहनीय कार्य, गुमशुदा 14 वर्षीय बालिका सकुशल बरामद – myuttarakhandnews.com

देहरादून, एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए लगातार मुस्तैद…

7 hours ago