Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, केदारनाथ जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, यात्रियों में मची चीख-पुकार – Uttarakhand

Horrible road accident in Uttarakhand, bus going to Kedarnath crashed, passengers screamedइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)टिहरी: उत्तराखंड के टिहरी जिले में बड़ा हादसा हो गया. टिहरी-घनसाली मोटर मार्ग पर प्राइवेट बस के पलटने की सूचना है. हादसा टिपरी के पास हुआ. हादसे के वक्त बस में करीब 32 लोग सवार थे, जिसमें से कई के गंभीर रूप से चोटिल होने की सूचना है.अभी तक जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक हादसा टिपरी से करीब 1.5 किमी आगे डबा खाले नाम तोके के पास हुआ. तेज रफ्तार बस अचानक से पलटी तो यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.बताया जा रहा है कि बस में करीब 32 लोग सवार थे. इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदगांव भेजा गया है. इसके अलावा 15 लोगों को हल्की चोटें आई हैं. बताया जा रहा है कि बस उत्तरकाशी से केदारनाथ जा रही थी. सभी यात्री गुजरात के बताए जा रहे हैं.एसपी टिहरी जे आर जोशी का कहना है कि दो लोग ही थोड़े घायल हुए हैं, बाकी सभी लोग ठीक हैं. बताते चलें कि इन दिनों उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा चल रही है. तीर्थयात्री उत्तरकाशी जिले में स्थित यमुनोत्री और गंगोत्री के दर्शन करने के बाद टिहरी जिले के रास्ते केदारनाथ और बदरीनाथ दर्शन के लिए जा रहे हैं. इस बस में सवार तीर्थयात्री भी केदारनाथ के लिए जा रहे थे. तभी टिहरी में ये हादसा हो गया.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ग्राफिक एरा में 50 फीट ऊंचे रावण का दहन… –

देहरादून, । जय श्री राम के जयकारों के बीच ग्राफिक एरा में 50 फीट ऊंचे…

2 hours ago

दशहरा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, बोले— सत्य और धर्म की ही होती है विजय –

परेड ग्राउंड में बन्नू बिरादरी के दशहरा महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री, भगवान श्रीराम के आदर्शों…

2 hours ago

विजयदशमी पर महानगर दक्षिण में 40 स्थानों पर निकला पथ संचलन –

देहरादून, । विजयदशमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), महानगर दक्षिण, देहरादून के…

3 hours ago

चारधाम यात्रा के समापन की उलटी गिनती शुरू, बदरीनाथ के कपाट 16 नवंबर को होंगे बंद –

देहरादून। उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा के समापन की तिथियां घोषित होने के साथ ही…

4 hours ago

साहित्य एवं फिल्म दिवस पर रामलीला महोत्सव में दिखा आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम –

 देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून की ओर से श्री गुरु नानक मैदान,…

7 hours ago