Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड से बरेली जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस हाईवे पर पलटी, हादसे में एक की मौत, कई घायल – myuttarakhandnews.com

बुधवार को भोर में यूपी के जहानाबाद के पास सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर उत्तराखंड से उप्र के बरेली जा रही निजी बस अचानक पलट गई। हादसे में एक युवती की मौत हो गई जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक बस में सवार श्रद्धालु उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों की सैर कर बरेली लौट रहे थे।
बुधवार की सुबह करीब चार बजे उत्तराखंड की तरफ से निजी बस बरेली जा रही थी। बस में करीब 60 लोग सवार थे। अचानक जहानाबाद के आगे निसरा सरदार नगर के करीब बस का चालक रफ्तार पर नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार में बस हरिद्वार हाईवे से नीचे उतर कर पलट गई। बस में चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद हाईवे पर लोगों का जमावड़ा लग गया और देखते ही देखते वाहनों की दोनों तरफ कतार लग गई।
सूचना के बाद आईपीएस नताशा गोयल समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जेसीबी मंगा कर बस को सीधा कराया गया। हादसे में बस में सवार बरेली निवासी 18 वर्षीय युवती दुर्गा की मौत हो गई। साथ ही 15 से अधिक श्रद्धालु घायल हुए। सात घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला गया।
बस में सवार बरेली के मढ़ीनाथ चौपला निवासी दुर्गा की मौके पर ही मौत के बाद बरेली के थाना सुभाषनगर क्षेत्र के ही नन्हे पुत्र सोहनलाल, रमेश, अर्जुन, मनोज, प्रीति, वरुण, गीता, अनीता, विशाल, दिनेश, जमुना, ऋतिक आदि अधिक श्रद्धालु घायल हुए हैं। घायलों को जहानाबाद सीएचसी से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। सीएचसी के डॉ सौरभ कुमार ने बताया कि हादसे में युवती की मौत हुई है। सात घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस को करनी पड़ी जद्दोजहदबस पलटने के बाद हरिद्वार हाइवे पर जाम लग गया। जहानाबाद और अमरिया थाना पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद यातायात सुचारू कराया।
और रास्ते में ही हादसा हो गयामाना जा रहा है कि श्रद्धालु दीपावली की छुट्टियों के दौरान उत्तराखंड के कैंची धाम और नानकमत्ता होते हुए अपने घरों को वापस लौट रहे थे। पर रास्ते में ही हादसा हो गया।
 

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी

देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…

12 hours ago

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…

13 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण

इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…

13 hours ago

धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन

मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…

13 hours ago

सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…

14 hours ago