Categories: hindiUttarakhand

नैनीताल में सड़क पर पलटी यात्रियों से भरी बस, एक की मौत, 8 गंभीर घायल – myuttarakhandnews.com

नैनीताल: प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं ताजा घटना नैनीताल जनपद के खुपी क्षेत्र में घटित हुई है, यहां एक केएमओयू की बस अनियंत्रित होगा सड़क पर पलट गई. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 8 यात्री गंभीर घायल हो गए. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस एसडीआरएफ और दमकल की टीम ने घायलों को तत्काल रेस्क्यू कर हॉस्पिटल भेजा. बताया जा रहा है कि बस हल्द्वानी से डीडीहाट जा रही थी और बस में 14 यात्री सवार थे. बस हादसे के बाद घटनास्थल पर यात्रियों में चीख पुकार मच गई.
नैनीताल के खुपी क्षेत्र में केएमओयू लिमिटेड की बस अनियंत्रित होगा सड़क पर पलट गई, जिसमें सवार एक यात्री की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई. जबकि आठ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद पुलिस एसडीआरएफ और दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और घायलों को इलाज के लिए भवाली और हल्द्वानी भेजा. वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई.
सड़क पर पलटी यात्रियों से भरी बसएसडीआरएफ सब इंस्पेक्टर मनीष भाकुनी ने बताया बस में 14 लोग सवार थे, जो हल्द्वानी से डीडीहाट के लिए जा रही थी, इसी बीच बस रास्ते में पलट गई जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर मौत हुई है. वहीं पुलिस ने घटना की सूचना मृतक व घायलों के परिजनों को दे दी है.
जिले में पहले भी हो चुका भीषण सड़क हादसा: बता दें कि नैनीताल जनपद में पूर्व में भी भीषण बस हादसा हो चुका है. नैनीताल जिले में 25 दिसंबर 2024 को हुए रोडवेज बस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई था और 25 लोग घायल हो गए थे. हादसे के समय बस में 29 यात्री सवार थे. रोडवेज बस पिथौरागढ़ से हल्द्वानी आ रही थी. तभी बस भीमताल इलाके में ओखल के पास गहरी खाई में गिर गई थी. इस हादसे ने पुलिस-प्रशासन के सड़क हादसों को रोकने के दावों पर सवाल खड़े कर दिए थे.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ABVP का संघर्ष रंग लाया, महाविद्यालय में स्थापित हुई फ्री सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी में…

39 minutes ago

अविरल-निर्मल गंगा के लिए जनभागीदारी जरूरी : डॉ. शैलेन्द्र –

देहरादून,। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेन्द्र ने कहा कि जल संरक्षण केवल…

10 hours ago

बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज

ऋषिकेश:  श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की बोर्ड बैठक शनिवार को ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप…

11 hours ago

जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख

नैनीताल। जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन से सूचना विभाग सहित पूरे…

12 hours ago