Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

बिग ब्रेकिंग :गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मध्यप्रदेश के यात्रियों को ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त , मध्यप्रदेश के 41 यात्रियों में से 29 यात्री घायल – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी :आज 23 मई 2025 की सुबह पौने दस बजे एक बस UK13PA-0085 गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नालूपानी के हेयरपिन बैण्ड पर अनियंत्रित होकर हाइवे पर ही पलट गयी ।
बताया जा रहा है कि बस में मध्यप्रदेश के 41 यात्री सवार थे, जिसमे 29 यात्रियों को सामान्य चोटें आयी हैं,घायल यात्रियों को 108 व पुलिस हाइवे पैट्रोल के माध्यम से पीएचसी डुण्डा पहुंचाया गया, बस चालक व परिचालक मौके से फरार हैं।
सभी तीर्थ यात्री यमुनोत्री से दर्शन कर बस से गंगोत्री की ओर जा रहे थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं।






Post Views: 3

Post navigation

Exit mobile version