Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, चर्चा में पुराने मंत्रियों के नाम – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार की चर्चा जोरों पर है. ऐसे में उन तमाम मंत्रियों की बात होगी जो पिछले कई सालों से मंत्री पद संभाल रहे हैं. इनमें पिछले 8 सालों की अगर बात करें तो सुबोध उनियाल, सतपाल महाराज, रेखा आर्या, धन सिंह रावत – यह चारों मंत्री पिछले 8 साल से उत्तराखंड में मंत्री पद संभाल रहे हैं. यह चार मंत्री त्रिवेंद्र सरकार में भी मंत्री थे और पुष्कर सिंह धामी सरकार में भी मंत्री रहे. पिछले 8 साल से मंत्री पद संभाल रहे इन चारों मंत्रियों की क्या उपलब्धियां हैं, यह एक बड़ा सवाल है.
गुजरात मंत्रीमंडल के इस्तीफे के बाद उत्तराखंड में भी मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा जोरों पर है. तमाम मंत्रियों की बात हो रही है जो पिछले कई सालों से मंत्री हैं और अपने विभागों की कमान संभाल रहे हैं. क्या धामी सरकार में भी गुजरात मॉडल को अपनाया जाएगा और इन तमाम मंत्रियों की विदाई के बाद दोबारा नए मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, यह एक बड़ा सवाल है.
कांग्रेस की प्रतिक्रियामुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना का कहना है कि प्रदेश में मंत्रिमंडल में जितने भी मंत्री शामिल हैं उनकी उपलब्धि शून्य है. सतपाल महाराज उपलब्धि बताते हैं कि प्रदेश में इतने पर्यटक आए, लेकिन वह यह बताना भूल जाते हैं कि साढ़े चार महीने में आपदा ने कितना नुकसान किया और प्रदेश में कितने लोगों की जान गई.
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैथल का कहना है कि हमारे सभी मंत्री बेहतरीन काम कर रहे हैं. स्वास्थ्य महक में ऐसा काम किया गया है जो पहले कभी नहीं हुआ. प्रदेश के हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोला जा रहा है. चार धाम यात्रा को सुगम और शानदार बनाने के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं. मंत्रिमंडल विस्तार का विषय मुख्यमंत्री का विशेष अधिकार है.
मंत्रिमंडल विस्तार की संभावित तारीखलगातार मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इशारा दिया है कि नवंबर महीने में मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है, क्योंकि 11 नवंबर तक बिहार चुनाव होने हैं. गुजरात में मंत्रिमंडल के इस्तीफा देने के बाद उत्तराखंड में भी राजनीतिक गतिविधियां बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

2 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

2 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

2 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

4 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

4 hours ago