देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा कर निर्णय लिए जाएंगे।
खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नौकरी का प्रस्ताव
सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरी देने का प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जा सकता है। यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो राज्य के खिलाड़ियों को बड़ी राहत और प्रोत्साहन मिलेगा।
बुजुर्ग महिलाओं को सहायता पर चर्चा संभव
बैठक में बुजुर्ग महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने से संबंधित प्रस्ताव भी विचाराधीन रह सकता है। सरकार सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ा सकती है।
कई विभागों के अहम प्रस्ताव एजेंडे में
इसके अलावा स्वास्थ्य, शिक्षा, शहरी विकास और कार्मिक विभाग से जुड़े प्रस्तावों पर भी विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।
माना जा रहा है कि कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसले राज्य की प्रशासनिक और सामाजिक नीतियों के लिहाज से महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।
Post Views: 1
Post navigation
देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…
हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…
इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…
मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…
मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…
Kedarnath Snowfall: केदारनाथ धाम में फिर बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, कड़ाके की ठंड में भी…