*कैबिनेट मंत्री और सोमेश्वर विधायक ने ताकुला ब्लॉक के सुनौली ग्रामसभा में सुनी ग्रामीणों की जन समस्याएं,समस्याओं के निस्तारण के अधिकारियों को दिए निर्देश*
*क्षेत्रवासियों की समस्याओं को जल्द किया जाएगा दूर,सरकार कर रही विकास कार्य-रेखा आर्या*
*स्वर्गीय सोबन सिंह जीना स्मृति संग्रहालय पहुंचकर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत किया वृक्षारोपण,कहा प्रकृति को हरा भरा बनाये रखने के लिए पेड़ों का लगाया जाना है जरूरी*
*कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमेश्वर विधानसभा के ताकुला ब्लॉक में किया बसौली-सुनौली मोटर मार्ग का लोकापर्ण और बसौली नाईढोल मोटर मार्ग का शिलान्यास, कहा क्षेत्र वासियों को मिलेगा लाभ*
*सोमेश्वर(अल्मोड़ा)*: आज अपनी सोमेश्वर विधानसभा प्रवास पर पहुंची उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री और क्षेत्रीय विधायक रेखा आर्या ताकुला मंडल पहुंची।मंडल ताकुला पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और मातृशक्ति ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत और अभिनंदन किया।
यहां कैबिनेट मंत्री ने बसौली-सुनौली मोटर मार्ग का लोकापर्ण और बसौली नाईढोल मोटर मार्ग का विधिवत पूजा अर्चना कर शिलान्यास किया। कहा की क्षेत्र वासियों को मिलेगा जल्द ही मोटर मार्ग बनने से लाभ मिलेगा।कहा कि क्षेत्रवासियों की सड़क के सम्बंध में काफी लंबे समय से मांग थी जिसे वह उठाते हुए आये हैं।कहा कि सड़क निर्माण होने से स्थानीय जनता को लाभ मिलेगा।साथ ही कहा कि राज्य सरकार राज्य हित के लिए लगातार कार्य कर रही है।कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक होने के नाते वह लगातार क्षेत्र हित के लिए काम कर रहीं हैं।क्षेत्र का विकास मेरी प्राथमिकता है।
वहीं ताकुला ब्लॉक के सुनौली ग्राम सभा स्थित स्वर्गीय सोबन सिंह जीना स्मृति संग्रहालय पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री ने एक पेड़ माँ के तहत वृक्षारोपण किया।कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी की यह मुहिम देशव्यापी बन गई है।आज इस मुहिम का हिस्सा हर एक भारतीय नागरिक बन रहा है।कहा कि यह खुशी की बात है कि एक और जहां हम अपनी माँ को स्मरण कर रहे है तो वही प्रकृति को हरा भरा रखने में एक छोटा सा योगदान दे रहे हैं।कहा कि पर्यावरण को बचाना हम सब का कर्तव्य है।यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है।
इसके पश्चयात मंत्री रेखा आर्या ने जन मिलन कार्यक्रम में स्थानीय जनता की समस्याओं को सुना।उन्होंने सभी को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से अवगत कराया ।कहा कि आज केंद्र और राज्य सरकार मिलकर लगातार काम कर रही है।राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री धामी जी के नेतृत्व में जनता के लिए कई अहम निर्णय लिए हैं।आज अंतिम व्यक्ति तक भी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है।इस दौरान स्थानीय जनता ने अपनी विभिन्न समस्याओं के साथ ही मांगो से भी क्षेत्रीय विधायक को अवगत कराया।कैबिनेट मंत्री ने सभी की समस्या को सुना और संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर सभी की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर जल्द दूर करने के दिशा निर्देश दिए।कहा कि स्थानीय विधायक होने के नाते क्षेत्र का विकास के लिए वह सदैव तत्पर हैं।आज विधानसभा क्षेत्र की जनता को कई योजनाओं का लाभ मिलने के साथ ही कई महत्वपूर्ण काम चल रहे हैं।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री प्रदीप नगरकोटी जी,पूर्व जिलाध्यक्ष श्री रवि रौतेला जी,मंडल महामंत्री श्री भूधर भाकुनी जी,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती तारा नयाल जी,मंडल महामंत्री श्रीमती पुष्पा नयाल जी,श्रीमती पुष्पा डंगवाल जी,जिला पंचायत सदस्य श्री महेश नयाल जी,क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री राजू नेगी जी,मंडल मंत्री श्री आशीष भाकुनी जी,श्री प्रकाश राम जी,विधायक प्रतिनिधि श्री भुवन जोशी जी,श्री भूपाल रावत जी,श्री मदन सिंह जी,श्री चंदन सिंह बिष्ट जी,श्री विजय वर्मा जी,श्री गोविंद प्रसाद जी,श्री जगदीश पंत जी,श्री भरत भाकुनी जी सहित पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय जनता उपस्थित रही।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 4 Nov: Cabinet Minister Subodh Uniyal today strongly rejected the…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 4 Nov: Uttarakhand Government today strongly countered what it described…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 4 Nov: The Ambassador of Japan to India, Ono Keiichi,…
Another Milestone for Graphic Era my uttarakhand news Bureau Dehradun, 4 Nov: Graphic Era has…
my uttarakhand news Bureau Srinagar (Garhwal), 4 Nov: The Vice-Chancellor of Hemvati Nandan Bahuguna Garhwal…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 4 Oct: St Thomas’ College, Dehradun, organised its Inter-School English…