कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने श्रीनगर में आयोजित अटल स्मृति सम्मेलन में किया प्रतिभाग

अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों पर मंथन, सुशासन और लोकतंत्र पर चर्चा
श्रीनगर (गढ़वाल)। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में श्रीनगर में आयोजित अटल स्मृति सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने प्रतिभाग किया। सम्मेलन में अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्रवादी विचारों, सुशासन की अवधारणा और लोकतांत्रिक मूल्यों पर विस्तार से मंथन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने अटल जी के प्रेरणादायी व्यक्तित्व, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन आज भी देश के युवाओं और समाज के लिए मार्गदर्शक है। सम्मेलन में अटल जी के आदर्शों को अपनाने और उन्हें व्यवहार में उतारने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत, खिर्सू प्रमुख अनिल भंडारी, जिला महामंत्री गणेश भट्ट सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सम्मेलन युवाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र बना और अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी

देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…

13 hours ago

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…

14 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण

इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…

14 hours ago

धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन

मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…

14 hours ago

सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…

15 hours ago