दो दिवसीय कुमाऊं दौरे पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत





नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद में करेंगे चिकित्सा इकाइयों का निरीक्षण
विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग की लेंगे समीक्षा बैठक
देहरादून। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत 10 व 11 अक्टूबर 2023 को कुमाऊं मण्डल के भ्रमण पर रहेंगे। अपने दो दिवसीय भ्रमण के दौरान डॉ. रावत नैनीताल एवं अल्मोड़ा जनपद के विभिन्न चिकित्सा इकाईयों एवं विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर करेंगे। इसके अलावा वह दोनों जनपदों में विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत जानेंगे।
कुमाऊं मण्डल में स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत टटोलने के लिये सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। मीडिया को जारी बयान में उन्होंने बताया कि वह 10 अक्टूबर व बुधवार 11 अक्टूबर 2023 को नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद के भ्रमण पर रहेंगे। अपने दिल्ली प्रसाव से डॉ. रावत सीधे नैनीताल जनपद पहुंचकर अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को अमलीजामा पहुंचायेंगे। डॉ. रावत आज सुबह सबसे पहले कुसुमखेड़ा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, जहां वह पार्टी कार्यकर्ताओं से साथ बैठक कर पार्टी व सरकार की नीतियों पर चर्चा करेंगे। इसे उपरांत वह गुसांईपुर में नर्सिंग कॉलेज का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद डॉ. रावत कालाढुंगी में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण करेंगे। जहां वह जन स्वास्थ्य को लेकर राज्य व केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का अवलोकन करेंगे साथ ही वह अस्पताल में भर्ती मरीजों व तीमारदारों से मिलकर उनकी समस्याओं से भी अवगत होंगे।
अस्पताल भ्रमण के दौरान वह आयुष्मान भव अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की भी जानकारी हासिल करेंगे। डॉ. रावत इसके बाद कोटाबाग स्थित राजकीय महाविद्यालय में कालाढुंगी विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। इसके बाद वह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटाबाग एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बैलपड़ाव का निरीक्षण कर स्वास्थ्य विभाग की तमाम योजनाओं की जानकारी लेंगे। इसके बाद विभागीय मंत्री हल्द्वानी स्थित उच्च शिक्षा निदेशालय में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। जबकि बुधवार 11 अक्टूबर को कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत अल्मोड़ा में अपने से संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक लेंगे साथ ही जनपद के विभिन्न विद्यालयों एवं चिकित्सा इकाईयों का निरीक्षण कर आम लोगों से सरकारी योजनाओं की फीडबैक भी लेंगे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बदरीनाथ धाम कूच तथा न्याय यात्रा हास्यास्पद- हेमंत द्विवेदी

आरोप लगाने का शौक है तो प्रमाण लेकर आइये, राजनीतिक नौटंकी बंद कीजिए : हेमंत…

2 minutes ago

मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री की कुमाऊँनी वॉइस क्लिप से हुई अभियान की शुरुआत लोकभाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन…

44 minutes ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…

2 hours ago

त्योहारों से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल लिए; तमटारा कैफे पर मुकदमे की तैयारी

देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…

2 hours ago

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

4 hours ago