थलीसैंण क्षेत्र के प्रवास पर पहुंचे उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री और श्रीनगर विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने सोमवार को विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने उपजिला चिकित्सालय के लिए चिन्हित भूमि और राजकीय चिकित्सालय थलीसैंण का जायजा लेकर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए। राजकीय महाविद्यालय थलीसैंण में निर्माणाधीन छात्रावास, खेल मैदान और बाउंड्री वॉल की प्रगति की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान डॉ. रावत ने जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में भाग लिया तथा क्षेत्र में बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष पर वन विभाग अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने जंगली जानवरों से फसल और पशुधन की रक्षा के लिए आधुनिक तकनीक अपनाने तथा ग्रामीणों को जागरूक करने के निर्देश दिए।
डॉ. धन सिंह रावत ने किया जनप्रतिनिधियों को सम्मानित
थलीसैंण प्रवास के दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विकासखंड थलीसैंण में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में भाग लिया, जहां प्रधानगण, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधियों ने भाजपा की सदस्यता लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण के अभियान से जुड़ने का संकल्प व्यक्त किया। डॉ. रावत ने थलीसैंण ब्लॉक मुख्यालय में कैन्यूर-थलीसैंण पेयजल पम्पिंग योजना का भूमि पूजन एवं शिलान्यास भी किया। बाद में उन्होंने बीडीसी बैठक में भाग लेकर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से क्षेत्र के समग्र विकास पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत, प्रमुख सुनीता रावत, जिला पंचायत सदस्य रजनी रावत, नरेंद्र रावत, मंडल अध्यक्ष आनंद नेगी, नवीन जोशी, सुरेंद्र सिंह नेगी और अंजली जोशी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)The post कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का थलीसैंण दौरा: विकास कार्यों का निरीक्षण, वन्यजीव सुरक्षा पर गंभीर मंथन appeared first on HNN 24×7.
प्रदेशवासियों को दी करवाचौथ की हार्दिक शुभकामनाएं देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी…
एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई में डिजिटल एक्सचेंज का खुलासा, 21 दिन में…
विकासनगर। शक्ति नहर में एक व्यक्ति के कूदने की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम…
ऑपरेशन प्रहार: चम्पावत में 992 ग्राम चरस बरामद,पूर्व प्रधान समेत 5 आरोपी गिरफ्तार; तस्करी में…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami has directed the State administration…
देहरादून। देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में शक्ति नहर में एक व्यक्ति के कूदने की सूचना…