बांटे उपहार और बच्चों को दिया स्नेह और आशीष
देहरादून। पटेल नगर स्थित जीआरडी अकादमी में रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान विद्यालय के सैकड़ों बच्चों ने अपने हाथों से तैयार की गई राखियां मंत्री की कलाई पर बांधीं। बच्चों के स्नेह से अभिभूत मंत्री ने उनके साथ रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
राखी बंधवाने के बाद गणेश जोशी ने बच्चों से आत्मीय बातचीत की। उन्होंने विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई, पसंदीदा विषयों, रुचियों और भविष्य के लक्ष्यों के बारे में जानकारी ली। बच्चों ने भी उत्साह के साथ अपनी आकांक्षाएं मंत्री के सामने रखीं।
इस अवसर पर गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व केवल रक्षा सूत्र बांधने तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रेम, विश्वास, स्नेह और जिम्मेदारी का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी जरूरी हैं।
मंत्री ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अपनी प्रतिभा को पहचानने और जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को उपहार भी भेंट किए और उनकी सफलता, खुशहाल जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में विद्यालय की डायरेक्टर लता गुप्ता, प्रिंसिपल परप्रीत सिंह ग्रेवाल समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर हलचल तेज हो गई है। निर्वाचन को लेकर अधिकारी जिला स्तर…
लखनऊ: यूपी में सीएनजी के दाम वाहन चालकों को टेंशन में डाल सकते हैं. पेट्रोल…
कंडोली निवासी एक व्यक्ति ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत…
उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शुक्रवार को पायलट समेत…
my uttarakhand news BureauDehradun, 29 Oct: Uttarakhand Gramin Bank inaugurated its first Model Customer Service…
By Lalita Baluni on returning from Hyderabad Dehradun, 29 Oct: A delegation of women journalists…