कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने संत रविदास की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज संत रविदास जयंती के अवसर पर संत शिरोमणी गुरु रविदास मन्दिर ब्रह्मावाला में आयोजित भंडारे कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने संत रविदास की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और समाज में समरसता व समानता के संदेश को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि यह दिन न केवल हमें उनके जीवन और विचारों को याद करने का अवसर देता है, बल्कि उनके आदर्शों को अपनाने और समाज में समानता और भाईचारे को बढ़ावा देने का भी संकल्प लेने का समय है। मंत्री ने कहा कि संत रविदास का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी ज्ञान, भक्ति और आध्यात्मिकता से पूरे समाज को दिशा दिखाई। उन्होंने समाज में फैली ऊँच-नीच, छुआछूत और भेदभाव की कुरीतियों का विरोध किया और समानता व प्रेम का मार्ग दिखाया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि संत रविदास केवल एक संत ही नहीं, बल्कि एक सामाजिक क्रांति के अग्रदूत भी थे।
उन्होंने कहा कि आज हमारी सरकार भी उनके विचारों से प्रेरित होकर समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए काम कर रही है। मंत्री ने कहा कि संत रविदास ने समाज को भेदभाव मुक्त बनाने और प्रेम, शांति व भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि उनकी शिक्षाएं आज भी हमें एक बेहतर समाज बनाने की प्रेरणा देती हैं।इस अवसर पर महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, उदय नेगी, मंजू, आशा, यादराम, विजय, अमित, सुरेंद्र कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा

30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के निर्देश, 6,464 आवासों का निर्माण कार्य…

20 minutes ago

कांवड़ मेले की सुरक्षा के लिए दून पुलिस अलर्ट, ऋषिकेश में बम निरोधक दस्ते का सघन चेकिंग अभियान

किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु मिलने अथवा किसी व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर…

40 minutes ago

कानून व्यवस्था मजबूत करने को जिला बदर की कार्रवाई, छह अपराधियों पर छह माह की रोक

नैनीताल:  जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

1 hour ago

देहरादून में एक और चिटफंड घोटाला: 100 से ज्यादा लोगों को ठगा… क्रिप्टो-फॉरेक्स के नाम पर लूटे आठ करोड़ – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दून में एक और बड़ा चिटफंड घोटाला सामने आया है। छह से सात प्रतिशत…

1 hour ago

प्रेमनगर में PG-हॉस्टलों पर दून पुलिस का शिकंजा, 4 संचालकों को नोटिस

देर रात पुलिस टीमों ने चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान, 4 संदिग्ध युवकों को पूछताछ के…

1 hour ago

मुख्यमंत्री धामी से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा…

2 hours ago