देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैंप कार्यालय में मालदेवता सरखेत निवासी मेधावी छात्रा साक्षी को उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 94.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 15वीं रैंक हासिल करने पर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। काबीना मंत्री ने मेधावी छात्रा साक्षी को लैपटाप देने की घोषणा की।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने साक्षी की इस उपलब्धि को गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि इस तरह की उपलब्धियां न केवल परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करती हैं। उन्होंने साक्षी के पिता को भी बधाई देते हुए कहा कि बच्चों की सफलता में अभिभावकों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने साक्षी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर महावीर सिंह, अनुज कौशल, घनश्याम सिंह नेगी आदि उपस्थित रहे।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 22 Oct: École Globale International…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 22 Oct: Cabinet Minister Ganesh Joshi attended the Pandit Deendayal…
लालकुआं। गोरापड़ाव ओवरब्रिज पर शुक्रवार को हुए हादसे में तीन छात्रों की मौत और एक…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 22 Oct: The Uttarakhand state Cabinet, chaired by Chief Minister…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 22 Oct: A two-day workshop commenced at Doon University to…
महिला आयोग अध्यक्ष ने एसपी जया बलूनी से वार्ता कर दिए त्वरित व कठोरतम कार्रवाई…