देहरादून:कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को राजपुर स्थित सपेरा बस्ती पहुंचकर अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य शुरू करने और क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मंत्री जोशी ने खाला गांव में क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग के पुनर्निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षा दीवार के निर्माण और सड़क मरम्मत का कार्य गुणवत्ता के साथ प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बरसात के मौसम में संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को सभी संवेदनशील स्थानों की नियमित मॉनिटरिंग करने, हर समय अलर्ट मोड में रहने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी या खतरे का सामना न करना पड़े।
देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…
देहरादून। उत्तराखंड में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं की तैयारियों के तहत 23 अक्टूबर से सभी जनपदों…
देहरादून , ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…
देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…
मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…
ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…