*प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में हुआ है देवभूमि उत्तराखंड में नवीन युग और अंत्योदय का संकल्प साकार-रेखा आर्या*
*कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमेश्वर विधानसभा के ताकुला मंडल के पाटिया और नाईढोल शक्ति केंद्र में की जनसभा,स्थानीय जनता को गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं*
*सोमेश्वर(अल्मोड़ा):* आज लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री व सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ताकुला मंडल पहुंची जहां उन्होंने पाटिया और नाईढोल शक्ति केंद्र में जनसभा को संबोधित किया।इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कैबिनेट मंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।साथ ही स्थानीय जनता ने उन्हें अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया जिसे जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन मंत्री रेखा आर्या ने दिया।
सभी को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने स्थानीय जनता को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया।कहा कि पिछले एक दशक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड में नवीन युग का उदय हुआ है और अंत्योदय का संकल्प साकार हुआ है।कहा कि किसी ने सोचा नहीं होगा कि आज सीमावर्ती इलाकों में भी लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होगी लेकिन “मोदी है तो मुमकिन है और आज हर वर्ग तक मूलभूत सुविधाएं पहुंच रहीं हैं।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हम सबको मिलकर विकास का कमल खिलाना है और फिर एक बार मोदी जी को सरकार में लाना है।इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल में ऐतिहासिक कार्य किए है।कभी लोगों ने नहीं सोचा था कि धारा 370 हटेगा, लेकिन मोदी सरकार ने इसे हटाया।कभी लोगों ने नहीं सोचा था कि 500 साल बाद राम मंदिर का निर्माण होगा, लेकिन मोदी सरकार के कार्यकाल में यह बना। पहले लोगों को गैस का कनेक्शन के लिए पैरवी की जरूरत होती थी, लेकिन आज घर-घर कनेक्शन दिया जा रहा है। यह सब एक सशक्त नेतृत्व के कारण ही संभव हुआ है।ऐसी ही प्रगति के लिए हमें तीसरी बार केंद्र में मोदी सरकार बनाना है और देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए मोदी जी को लाना है। साथ ही कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि मोदी सरकार की नीतियों व जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर देवतुल्य जनता और भाजपा के सभी कार्यकर्ता विधानसभा सोमेश्वर और उत्तराखंड के हर बूथ पर 19 अप्रैल को कमल का फूल खिलाएंगे।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री प्रदीप नगरकोटी जी,विधायक प्रतिनिधि श्री भुवन जोशी जी,बूथ अध्यक्ष श्री ललित प्रसाद जी,बूथ अध्यक्ष श्री सुंदर सिंह पिलखवाल जी,बूथ अध्यक्ष श्री पदम सिंह जी,महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती तारा नयाल जी,युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री सोहन कुमार जी,शक्ति केंद्र प्रभारी श्री वीरेंद्र सिंह बिष्ट जी,ग्राम प्रधान श्री हेमन्त कुमार जी,ग्राम प्रधान श्री महेश कुमार जी,ग्राम प्रधान श्री नंदन सिंह नयाल जी,वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री बचे सिंह जी,श्री माधो सिंह जी,श्रीमती ममता जी,श्रीमती भावना जी,सहित पार्टी कार्यकर्ता एवं देवतुल्य जनता उपस्थित रही।
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar Despite crores of rupees being poured into the Namami Gange…
देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…
पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…