*कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के वार्षिक सम्मेलन में हुईं शामिल*

 
 
*कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के वार्षिक सम्मेलन में हुईं शामिल*
 
*हरिद्वार/बहादराबाद :* आज प्रदेश की खाद्य एवं नागरिक् आपूर्ति मामलों की मंत्री रेखा आर्या ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुईं।
 
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डीलर्स फेडरेशन के अध्यक्ष ने मंत्री रेखा आर्या का आभार व्यक्त किया और कहा कि विगत वर्षों में पहली बार ऐसा हुआ है जब प्रदेश का खाद्य मंत्री इस सम्मेलन में सम्मिलित हुआ है। उन्होंने इसके लिए फेडरेशन की ओर से मंत्री रेखा आर्या का आभार प्रकट किया।
 
सम्मेलन में डीलर्स फेडरेशन के द्वारा कई समस्या और चुनौतियों से मंत्री रेखा आर्या को अवगत कराया गया जिनको मंत्री द्वारा गंभीरता से सुना गया ओर इनके जल्द से जल्द निस्तारण का आश्वाशन भी दिया गया।
 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि ग़रीबों तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने में गल्ला विक्रेताओं की बड़ी भूमिका है। वो बोलीं कि हम कोरोना काल का वो वक्त नहीं भूल सकते जब राशन विक्रेताओं ने विषम परिस्तिथियों में हर घर तक अन्न पहुंचाने का पुण्य कार्य किया, मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की सफलता का श्रेय किसी को जाता है तो वो सस्ता गल्ला दुकान विक्रेताओं को ही जाता है।
 
डीलर्स की समस्याओं पर बोलते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार सस्ता गल्ला विक्रेताओं के योगदान से परिचित है और हमारी सरकार डीलर्स की समस्याओं का निराकरण समय दर समय करती आयी है और आगे भी जैसे ही केंद्र से बजट आवंटित होगा विभाग द्वारा शीघ्र ही लाभांश ,किराया भाड़ा आदि राशि वितरित कर दी जाएगी।
 
लाभांश में बढ़ोतरी पर बोलते हए मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि विभाग किस प्रकार विक्रेताओं को अतिरिक्त लाभांश दे सके उस दिशा में प्रयास किए जायेंगे।
 
खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने कहा की हमारी कोशिश है की जैसे ही विक्रेता राशन का वितरण करे उसके उपरान्त ही उनको भी ऑनलाइन ट्रांसफ़र के माध्यम से भुगतान हो जाए इस दिशा में कार्य किया जाएगा।
 
साथ ही राशन वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए भी मंत्री रेखा आर्या ने विक्रेताओं को बायोमेट्रिक ऑनलाइन प्रक्रिया को बढ़ावा देने को कहा ताकि सही लाभार्थी तक राशन पहुंचे।
 
इसके अतिरिक्त महिला सशक्तिकरण पर ज़ोर देते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश के शेष बचे सस्ते गल्ले की दुकानों के आवंटन में महिलाओं को वरीयता दी जाएगी जिससे हमारे प्रदेश की महिलाएँ सशक्त और स्वावलंबी बनेगीं।
 
इसके अतिरिक्त विक्रेताओं द्वारा कई अनियमिताओं और परेशानियों को मंत्री के समक्ष रखा गया जबकि इन विषयों पर गंभीरता दिखाते हुए मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को परीक्षण करने के लिए भी निर्देशित किया।
 
इस कार्यक्रम में ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष रेवाधर बृजवासी, कार्यकारी अध्यक्ष हरीश पंत, अनिल कक्कड़, प्रदेश महामंत्री संजय शर्मा, राजेंद्र बांगा, संरक्षक बी.डी शर्मा सहित प्रदेशभर से पहुंचे सस्ता गल्ला विक्रेता उपस्थित रहे।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

फर्जी होलोग्राम से शराब बेचने की साजिश बेनकाब, पांच गिरफ्तार –

देहरादून। राजधानी में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दून पुलिस ने…

38 minutes ago

संपत्ति नामांतरण के 4,943 मामलों का निस्तारण, आमजन को मिली राहत –

 देहरादून। मुख्यमंत्री  धामी के निर्देश पर प्रदेश में चलाए गए विरासत एवं नामांतरण अभियान के…

44 minutes ago

उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक ने सीमांत गाँव तीजम में मॉडल सीएसपी केंद्र का भव्य उद्घाटन किया –

  देहरादून, उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक द्वारा भारत के सीमांत गाँव तीजम, धारचूला (जनपद पिथौरागढ़) में शाखा…

50 minutes ago

राष्ट्रपति के उत्तराखंड दौरे पर लगा विराम… –

देहरादून। राष्ट्रपति का उत्तराखंड का प्रस्तावित दौरा स्थगित कर दिया गया है। राष्ट्रपति को 1…

56 minutes ago

युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम,…

2 hours ago