कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने मुश्किल दौर में उनके साथ खड़े होने के लिए मुख्यमंत्री धामी, प्रदेश सरकार,जनप्रतिनिधियों, पक्ष-विपक्ष के सभी साथियों का आभार जताया.
देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई हैं. अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद रेखा आर्या सबसे पहले टपकेश्वर मंदिर पहुंची. जहां कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पूजा अर्चना की.
आज दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर कैबिनेट मंत्री और सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंची. जहां कैबिनेट मंत्री ने महादेव और मां भगवती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने मां भगवती और महादेव से प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की.
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा मां भगवती और महादेव के आशीर्वाद तथा सभी साथियों की दुआओं से स्वस्थ होकर वह आज से पुनः अपनी देवतुल्य जनता की सेवा और संवैधानिक दायित्वों के निर्वहन की दिशा में अग्रसर हो रही हैं. उन्होंने कहा कि यह नया सफर सभी के अटूट विश्वास और स्नेह के बिना अधूरा था.
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा इस कठिन समय में उन्हें जिस प्रकार सभी का साथ, स्नेह और आशीर्वाद मिला है, उसके लिए वह सभी की आभारी हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री धामी,प्रदेश सरकार,जनप्रतिनिधियों, पक्ष-विपक्ष के सभी साथियों का आभार जताया. उन्होंने कहा इस कठिन परिस्थितियों में सभी का साथ और विश्वास उन्हें नई ऊर्जा एवं संबल प्रदान करता है. जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने कहा कि सोमेश्वर क्षेत्र सहित पूरे उत्तराखंड के विकास और जनसेवा के लिए उनका हर पल समर्पित रहेगा.
दर्ज होंगे रेखा आर्या के बयान: बता दें रेखा आर्या विवाद की जांच के लिए एसआईटी बनाई गई है. जिसका प्रभारी जया बलोनी को बनाया गया है. उन्होंने कहा टीम इस मामले से जानकारियां और साक्ष्य जुटा रही है. उन्होंने बताया था कैबिनेट रेखा आर्या के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उनके बयान दर्ज किए जाएंगे. अब कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुकी हैं. ऐसे में अब उनसे पूछताछ हो सकती है.
बता दें 15 अक्टूबर को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने एक वीडियो जारी किया. जिसमें उन्होंने अपने पति गिरधारी लाल साहू पर गंभीर आरोप लगाये. कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गिरधारी लाल साहू पर धोखे से शादी करने, दूसरी महिलाओं से अवैध संबंध, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए. जिसके लिए उन्होंने थाना कैंट में मुकदमा दर्ज करवाया. इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी. उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया. तब से वे अस्पताल में भर्ती थी. जिसके बाद आज 3 दिन बाद वे अस्पताल से डिस्चार्ज हुई.
Post Views: 1
Post navigation
देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने लोक भवन पहुंचकर प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल…
निलंबन के बाद सुशील सती को लक्सर ब्लॉक से हटाकर हरिद्वार जिले के ही बहादराबाद…
देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने लोक भवन पहुंचकर प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल…
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य विवाद मामले में सबूत जुटाने के लिए SIT टीम देहरादून से…
यशपाल बेनाम पौड़ी की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं. वर्ष 2007…
Rudrapur: पैसे नहीं थे तो चर्च के पास छोड़ दी बीमार नवजात बच्ची, पुलिस ने…