*कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शीतलाखेत में किया शहीद मोहन सिंह जीना इंटर कॉलेज भवन का लोकार्पण,कहा भारतीय जनता पार्टी ने किया शहीदो को सम्मान देने का काम*

 
*कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शीतलाखेत में किया शहीद मोहन सिंह जीना इंटर कॉलेज भवन का लोकार्पण,कहा भारतीय जनता पार्टी ने किया शहीदो को सम्मान देने का काम*
 
*धामी जी की सरकार में विद्यालयों का हो रहा कायाकल्प,छात्रों को मिल रही उच्च गुणवत्ता की शिक्षा-रेखा आर्या*
*कैबिनेट मंत्री ने छात्रों से नशे से दूर रहने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का किया आह्वाहन*
 
*सोमेश्वर(अल्मोड़ा)*: आज उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री और सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या शीतलाखेत स्थित शहीद मोहन सिंह जीना राजकीय इंटर कॉलेज पहुंची।यहां उन्होंने विद्यालय भवन का विधिवत पूजा अर्चना कर लोकापर्ण किया।कहा कि पूर्व में विद्यालय का यह भवन जीर्ण शीर्ण अवस्था मे था जिसके जीर्णोद्धार की मांग क्षेत्र की जनता काफी लंबे समय से उठाती आ रही थी।आज इस विद्यालय के भवन के मरम्मत का काम पूरा करते हुए इसका लोकापर्ण कर दिया गया है और जनता को समर्पित कर दिया गया है।इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया।
छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस विद्यालय ने कई लोगो के जीवन को बदलने का काम किया है।यहाँ पढ़े हुए विद्याथ्री अलग अलग पदों पर काम करते हुए अपनी सेवाएं दे रहे है।उन्होंने कहा कि जीवन मे आप सभी अपने लक्ष्य को निर्धारित करे और उस लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में काम करे।कहा की बिना लक्ष्य के जीवन मे सफलता प्राप्त नही की जा सकती है।कभी भी असफलता से घबराना नही चाहिए बल्कि उसका डटकर मुक़ाबला करते हुए आगे बढ़ना चाहिए।
कहा कि यह राजकीय इंटर कॉलेज जहां यहां पठन पाठन कर रहे छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का काम कर रहा है तो वहीं विद्यार्थियों के भविष्य को सुरक्षित और संवारने का भी कार्य कर रहा है।इस दौरान विद्यालय के अध्यापकों ने विद्यालय की कुछ समस्याएं बताई जिन्हें जल्द दूर करने का आश्वासन भी दिया गया।साथ ही कहा कि आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार में विद्यालयों का कायाकल्प हो रहा है और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा छात्रों को प्रदान कराई जा रही है।सभी छात्रों से जीवन मे लक्ष्य का निर्धारण करते हुए उस लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में काम करने की बात कही और साथ ही सभी से जीवन मे नशे से दूर रहने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का भी आह्वाहन किया।वही कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान विद्यालय परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” के अंतर्गत वृक्षारोपण किया और सभी से अपनी माता के सम्मान में पेड़ लगाने की अपील की।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चिलवाल,महामंत्री ललित तिवारी,विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, प्रधानाचार्य डी. आर.शर्मा,एस. एम. सी. अध्यक्ष गोपाल दत्त पाठक,परियोजना प्रबंधक हरीश प्रकाश,खंड शिक्षा अधिकारी हरीश रौतेला,पीटीए अध्यक्ष माला शाह,जिला पंचायत सदस्य प्रताप बिष्ट,पूर्व मंडल अध्यक्ष कृपाल नयाल,मंडल उपाध्यक्ष गणेश जलाल,मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा अशोक जलाल, कृपाल बिष्ट, प्रताप सिंह बिष्ट, सुरेश बोरा गोपाल सिंह, कमल गिरी सहित अध्यापकगण,पार्टी कार्यकर्ता एवं समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

थराली फायर सर्विस की तत्परता से टली बड़ी अग्नि दुर्घटना, दो लोग बचाए गए –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )ग्राम सैरा विजयपुर थाना थराली क्षेत्र में रात्रि को एक दुकान…

14 minutes ago

नारायणबगड़ के सनेड़ में करंट लगने से 28 वर्षीय युवती की मौत, गांव में पसरा मातम –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )नारायणबगड़ विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सनेड़ में बिजली का करंट लगने…

20 minutes ago

विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम से सटी पहाड़ियों में आग लगने से वन विभाग में हड़कंप –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )चमोली स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ धाम से सटी एक पहाड़ी…

26 minutes ago

दीपावली पर आरएसएस कार्यालय पहुंचे सीएम धामी, स्वयंसेवकों से की भेंट –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दीपावली के पावन अवसर पर देहरादून के तिलक रोड स्थित…

17 hours ago

फर्जी हस्ताक्षर कर चार कंपनियों से महिला को निदेशक पद से हटाने का आरोप, मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार –

देहरादून। फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए एक महिला को चार कंपनियों के निदेशक…

22 hours ago

दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज पर दून में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू, कई स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था –

देहरादून। दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज के त्योहारों के मद्देनजर देहरादून शहर में यातायात व्यवस्था…

23 hours ago