*कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मरचूला बस दुर्घटना के घायलों से हल्द्वानी अस्पताल में की मुलाक़ात*
*हल्द्वानी:* आज प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सोमेश्वर से विधायक रेखा आर्या ने मरचूला बस दुर्घटना के घायलों से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की और उनका हाल चाल जाना।
इस दौरान मंत्री रेखा आर्या ने घायलों के परिजनों का ढांढस बंधाया और आश्श्वत किया कि सरकार हर परिस्थिति में पीड़ितों के साथ है।
इसके उपरांत मंत्री रेखा आर्या ने घायलों का उपचार कर रहे डॉक्टर्स से पीड़ितों की जानकारी ली और घायलों का उत्तम से उत्तम उपचार करने हेतु निर्देशित किया।
मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह दुर्घटना पूरे उत्तराखंड वासियों के लिये बेहद हृदयविदारक घटना है और पीड़ितों को इस से उभरने में काफी समय लगेगा।
दुर्घटना के दोषियों पर कार्रवाई के सवाल का जवाब देते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा मुख्यमन्त्री के आदेशों के बाद दो ज़िलों के एआरटीओ अधिकारियों को निलम्बित किया गया है और हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के भी आदेश दिये गए हैं। सरकार की कोशिश है कि भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटना कभी ना घटे और इसके लिए सम्बंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
मंत्री रेखा आर्य के दौरे के दौरान, सुशीला तिवारी अस्पताल के प्राचार्य डॉ.अरुण जोशी, अस्तपाल के चिकित्सक, कमल रावत, भारत वल्डिया और अन्य आला अधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…
जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…
एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …