शहीद कमल भाकुनी के पैतृक आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि,: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या – my uttarakhand news

उत्तराखंड

Share0

देहरादून/सोमेश्वर(अल्मोड़ा): आज कैबिनेट मंत्री व सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या अपनी सोमेश्वर विधानसभा के चनोदा स्थित ग्राम बूंगा पहुंची।यहां कैबिनेट मंत्री विगत दिनों नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए 16 कुमाऊं रेजिमेंट में कार्यरत कमल भाकुनी के पैतृक निवास पहुंची जहां उन्होंने शहीद जवान के पार्थिव शरीर को नमन कर श्रद्धांजलि दी।इसके पश्चयात शहीद जवान के पार्थिव शरीर को आवास से लकड़ी पड़ाव स्थित शमशान घाट ले जाया गया।जहां पूरे रास्ते मे स्वर्गीय जवान कमल भाकुनी अमर रहें जयकार के नारों से समस्त क्षेत्र गुंजायमान हो गया।इस दौरान हर एक व्यक्ति की आंखे नम दिखाई दीं।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि नक्सली मुठभेड़ में अपने अदम्य साहस के साथ मातृभूमि की रक्षा के लिए वीरगति को प्राप्त होने वाले 16कुमाऊं रेजीमेंट में कार्यरत कमल सिंह भाकुनी की शहादत को वह शत शत नमन करती हैं।कहा कि एक और जहां हमें अपने शहीद की शहादत पर गर्व है वहीं उन्हें खोने का भी बेहद दुःख है।उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिजनों को सम्बल प्रदान करने की प्रार्थना की।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

17 minutes ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

37 minutes ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

58 minutes ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

1 hour ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

2 hours ago