मेरा युवा भारत’ द्वारा आयोजित ‘वंदे मातरम् कैंप’ कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या हुई सम्मलित , कहा देश की युवा शक्ति है राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत –

    देहरादून: आज प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ‘मेरा युवा भारत’ द्वारा आयोजित ‘वंदे मातरम् कैंप’ कार्यक्रम में सम्मिलित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ ‘वंदे मातरम्’ गीत के साथ किया गया। इस आयोजन में देशभर के 6 राज्यों से 150 युवा प्रतिभागी शामिल हुए हैं। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस कैंप के माध्यम से युवाओं में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और नेतृत्व क्षमता की भावना मजबूत होगी, साथ ही विभिन्न राज्यों से आए युवाओं को एक-दूसरे की संस्कृति और जीवनशैली को जानने-समझने का अवसर भी प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि आज देश की युवा शक्ति हमारे राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है। युवाओं की ऊर्जा और उनकी प्रतिभा देश को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कहा कि वंदे मातरम जैसे आयोजन युवाओं को अपनी संस्कृति, मातृभूमि और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों से जोड़ने के साथ-साथ एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को भी मजबूत करते हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आप सभी युवा देश के भविष्य हैं। इस कैंप के माध्यम से आप सभी के भीतर राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रभक्ति की भावना और अधिक मजबूत होगी। साथ ही विभिन्न राज्यों के युवाओं के बीच संवाद और सांस्कृतिक आदान-प्रदान से देश की विविधता में एकता की भावना और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से कहा कि वे यहां से राष्ट्रसेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और देश के विकास में अपना योगदान देने का संकल्प लेकर जाएं। कार्यक्रम में राज्य निदेशक राहुल डबराल, राज्य नोडल अधिकारी (NSS) सुनैना रावत, उपनिदेशक अविनाश सिंह, सहायक निदेशक ब्रजेश कौशिक सहित विभिन्न राज्यों से आए सभी युवा प्रतिभागी उपस्थित रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

2 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

3 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

3 hours ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

3 hours ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

3 hours ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

4 hours ago