*संपूर्ण जगत के पालनहर्ता और करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं भू-बैकुंठ बदरीविशाल-रेखा आर्या*
*कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किए भगवान बद्रीनाथ के दर्शन,भगवान बद्रीविशाल से की देश और प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना*
*बद्रीनाथ(चमोली)*: आज महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले,खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने बद्रीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के वैदिक मंत्रोच्चार और विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर दर्शन किए।उन्होंने भगवान बद्रीनाथ से सभी देश और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।कहा कि यहां नारायण स्वयं भू-बैकुंठ रुप मे विराजमान हैं।कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में जहां केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण हो रहा है वहीं बद्रीनाथ में भी मास्टर प्लान के तहत कार्य किये जा रहे हैं।आज चारोधामो में ऑल वेदर सड़क निर्माण का कार्य होने से यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम और सरल हुई है।पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु चारोंधाम में पहुंच रहे हैं जिससे राज्य की आर्थिकी बढ़ने के साथ ही स्थानीय लोगों के रोजगार में भी बढ़ोतरी हुई है।उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से इस वर्ष तीर्थयात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है निश्चित ही इससे पूर्व वर्षों का रिकॉर्ड टूटेगा।
कैबिनेट मंत्री ने सभी देश विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों से आग्रह किया कि आप सभी निःसंकोच और बिना भय के चारधाम यात्रा पर आएं और पुण्य के भागी बनें।
देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज और परेड ग्राउंड में रावण…
Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…
देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…
By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…
By OUR STAFF REPORTER Mussoorie, 19 Oct: Reaching the hospital has become a major challenge…
By OUR STAFF REPORTER Srinagar (Garhwal), 19 Oct: Prof. Shri Prakash Singh, Vice-Chancellor of Hemvati…