पेयजल, शौचालय और स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश
देहरादून। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकुल ग्राउंड स्थित पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्रा में आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने पेयजल, शौचालय, स्वास्थ्य जांच और स्वच्छता व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय रहते दुरुस्त कर ली जाएं, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े।
महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा को सुचारू, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संचालित करना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए प्रशासन को हर स्तर पर सतर्क रहकर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…
हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…
इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…
मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…
मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…
Kedarnath Snowfall: केदारनाथ धाम में फिर बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, कड़ाके की ठंड में भी…