देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने सरकारी ट्यूबवेलों से बिजली की केबल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की करीब 4.300 किलो कटी हुई केबल, केबल से निकाला गया तांबा, दो केबल कटर, एक मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक, 28 सितंबर को उत्तराखंड जल संस्थान के सहायक अभियंता नीरज कुमार शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि गणेश विहार कब्रिस्तान, अजबपुर और विष्णु विहार हरिद्वार बाईपास स्थित सरकारी ट्यूबवेलों से केबल चोरी कर ली गई है। केबल चोरी होने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई थी। शिकायत के आधार पर नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने घटनास्थलों और आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही पूर्व में इस तरह की घटनाओं में शामिल रहे संदिग्धों का सत्यापन किया गया और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। जांच के दौरान 29 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली कि तीन आरोपी चोरी का सामान बेचने की फिराक में अजबपुर फ्लाईओवर के पास ई-रिक्शा में बैठे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे नशे के आदी हैं और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए अलग-अलग स्थानों से बिजली की केबल चोरी करते थे। चोरी की केबल से तांबा निकालकर उसे अलग-अलग कबाड़ियों को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में बेचते थे। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने गणेश विहार, विष्णु विहार, मोथरोवाला, पटेलनगर और रायपुर क्षेत्र में केबल चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है।
गिरफ्तार आरोपी
1. अंकित सिंह (26 वर्ष) पुत्र राम सिंह, निवासी नगर निगम कॉलोनी, ब्रह्मपुरी, देहरादून।
2. विक्रम साहनी (22 वर्ष) पुत्र राजवीर साहनी, निवासी नगर निगम कॉलोनी, ब्रह्मपुरी, देहरादून।
3. अजय साहनी (22 वर्ष) पुत्र जद्दो साहनी, निवासी ग्राम अरई नायटोला, जिला दरभंगा, बिहार, हाल निवासी नगर निगम कॉलोनी, ब्रह्मपुरी, देहरादून।
बरामदगी: करीब 4.300 किलो चोरी की कटी हुई केबल, केबल से निकाला गया तांबा, दो केबल कटर, घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा संख्या UK-07-TE-9387 और एक मोबाइल फोन।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनय मोहन द्विवेदी, चौकी प्रभारी बाईपास, कांस्टेबल हितेश कुमार, कांस्टेबल रिंकू कुमार और कांस्टेबल नीरज सिंह सामंत शामिल रहे।
Post Views: 2
Post navigation
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…