यूथ फाउंडेशन ने आज लगाए दो कैंप, 41 अभ्यर्थियों का चयन
देहरादून के कुंआवाला में दी जाएगी लिखित परीक्षा की ट्रेनिंग
देहरादून- कर्नल (रिटायर्ड) अजय कोठियाल की प्रदेश के युवाओं को देशसेवा और देश रक्षा के लिए सेना में जाने की मुहिम रंग ला रही है। कर्नल कोठियाल की दूरदर्शिता और महत्वकांक्षी योजना के तहत यूथ फाउंडेशन सेना में अग्निवीर लिखित भर्ती परीक्षा के लिए आज से युवाओं का चयन कर रहा है। चयनित अभ्यर्थियों को यूथ फाउंडेशन निशुल्क प्रशिक्षण दे रहा है। यह प्रशिक्षण कुंआवाला में अनुभवी प्रशिक्षिकों के द्वारा दिया जाएगा।
यूथ फाउंडेशन ने आज दूधली और मियांवाला में अभ्यर्थियों के लिए चयन कैंप लगाए। प्रशिक्षिक ताजबर सिंह ने बताया कि दूधली में 40 अभ्यर्थियों ने आज परीक्षा दी। इनमें से 20 को प्रशिक्षण के लिए चयनित किया गया है जबकि मियांवाला कैंप में 51 अभ्यर्थियों में से 21 का चयन किया गया है।
गौरतलब है कि यूथ फाउंडेशन के माध्यम से अब तक सेना, अर्द्धसैनिक बल और पुलिस फोर्स में अब तक 15 हजार से भी अधिक युवा भर्ती हो चुके हैं। अग्निवीर योजना के तहत अब तक यूथ फाउंडेशन द्वारा संचालित निशुल्क कैंपों के माध्यम से एक हजार युवा भर्ती हो चुके हैं।यूथ फाउंडेशन लिखित भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के चयन के लिए कल यानी 2 मई को डोईवाला के सरस्वती शिशु मंदिर और माजरी चौक शिव मंदिर तिलवाड़ी में कैंप आयोजित करेगा। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को कुंआवाला कैंप में निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…