उत्तराखंड बोर्ड में इस क्लास के परीक्षार्थियों को मिलेंगे सात बोनस अंक जानिए क्यों

उत्तराखंड बोर्ड में इस क्लास के परीक्षार्थियों को मिलेंगे सात बोनस अंक जानिए क्यों
 
12वीं गणित के परीक्षार्थियों को मिलेंगे सात बोनस अंक, कोर्स से बाहर से आए सवाल; बोर्ड ने दी राहतउत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने इंटरमीडिएट के गणित के परीक्षार्थियों को पाठ्यक्रम से बाहर से आए दो सवालों पर राहत दी है।
 
बोर्ड ने परीक्षार्थियों को दोनों प्रश्नों की एवज में सात अंक बोनस देने का निर्णय लिया है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने इंटरमीडिएट के गणित के परीक्षार्थियों को पाठ्यक्रम से बाहर से आए दो सवालों पर राहत दी है। बोर्ड ने परीक्षार्थियों को दोनों प्रश्नों की एवज में सात अंक बोनस देने का निर्णय लिया है। इसे लेकर गोपनीय पत्र उपनियंत्रक, उपप्रधान परीक्षक और सहायक परीक्षक को जारी किया है।
 
उत्तराखंड बोर्ड के इतिहास में बोनस अंक देने का यह पहला निर्णय है।बोर्ड की गणित की परीक्षा में प्रश्न पत्र (संकेतांक 428 आईजीएफ) संख्या 12 में पूछा गया प्रायिकता बंटन और प्रश्न संख्या 21 में पूछा गया रेखा और वक्र का क्षेत्रफल सवाल कोर्स से बाहर से आए थे। दोनों प्रश्न सात अंकों के थे। दोनों प्रश्नों को लेकर सवाल खड़े हुए थे। राजकीय शिक्षक संघ ने दोनों प्रश्नों पर बोनस अंक की मांग की उत्तराखंड बोर्ड से की थी।
 
बोर्ड की ओर से प्रश्नों को पाठ्यक्रम से बाहर नहीं बल्कि पैटर्न बदले होने की बात कही गई थी। उत्तराखंड बोर्ड ने प्रश्नपत्र में आए प्रश्नों को लेकर जांच कमेटी गठित की थी। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट संस्तुतियों के साथ दी थी। इसके बाद बोर्ड की ओर से प्रश्न संख्या 12 के लिए निर्धारित दो और प्रश्न संख्या 21 के लिए निर्धारित पांच अंकों को बोनस के रूप में देने का निर्णय लिया गया हैदोनों प्रश्नों के संबंध में प्रत्यावेदन आए थे। जांच कमेटी का भी गठन किया गया था। इस प्रकरण में बच्चों के हित में निर्णय लिया जा रहा है और बच्चों के हित प्रभावित नहीं होंगे।
-डॉ. नीता तिवारी, सचिव उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद
 
सभी बच्चों को मिलेगा लाभ
सभी परीक्षार्थियों को बोनस अंक का लाभ दिया जाएगा। भले ही किसी ने प्रश्न हल किया है या हल करने का प्रयास या फिर हल नहीं किया है। बोर्ड सचिव के हस्ताक्षर से जारी आदेश को मूल्यांकन केंद्रों के उपनियंत्रकों को भेजा गया है

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

रुद्रप्रयाग में गैस उपभोक्ताओं को मिली राहत, ई-केवाईसी के लिए 23 अगस्त तक बढ़ी तारीख

13,551 गैस उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी बाकी रुद्रप्रयाग। गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है।…

27 seconds ago

मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा

30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के निर्देश, 6,464 आवासों का निर्माण कार्य…

22 minutes ago

कांवड़ मेले की सुरक्षा के लिए दून पुलिस अलर्ट, ऋषिकेश में बम निरोधक दस्ते का सघन चेकिंग अभियान

किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु मिलने अथवा किसी व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर…

42 minutes ago

कानून व्यवस्था मजबूत करने को जिला बदर की कार्रवाई, छह अपराधियों पर छह माह की रोक

नैनीताल:  जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

1 hour ago

देहरादून में एक और चिटफंड घोटाला: 100 से ज्यादा लोगों को ठगा… क्रिप्टो-फॉरेक्स के नाम पर लूटे आठ करोड़ – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दून में एक और बड़ा चिटफंड घोटाला सामने आया है। छह से सात प्रतिशत…

1 hour ago

प्रेमनगर में PG-हॉस्टलों पर दून पुलिस का शिकंजा, 4 संचालकों को नोटिस

देर रात पुलिस टीमों ने चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान, 4 संदिग्ध युवकों को पूछताछ के…

1 hour ago