Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड में तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला. रुद्रपुर के नैनीताल रोड पर देर रात एक तेज रफ्तार कार ने टुकटुक (ई-रिक्शा) को टक्कर मार दी. इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक रात ढाई से तीन बजे के बीच हादसा हुआ. हादसे में गर्भवती महिला सहित चार लोगों की मौत से कोहराम मच गया.कैसे हुआ दर्दनाक हादसाभूरारानी क्षेत्र में रहने वाली गर्भवती ज्योति को डिलीवरी के लिए जिला अस्पताल लेकर गए थे. जहां डॉक्टर के समय बताने के बाद महिला को वापस घर ले जाया जा रहा था. तभी अटरिया मोड़ पर एक तेज गति से आ रही कार ने टुकटुक को टक्कर मार दी. जिससे टुकटूक के परखच्चे उड़ गए. इस घटना में एक ही परिवार की तीन महिलाएं ज्योति, उर्मिला, विभा सहित टुकटुक चालक मनोज साहनी की दर्दनाक मौत हो गई.पुलिस हिरासत में कार चालकइस हादसे में दो महिलाएं कांति देवी और ललिता घायल हो गई. जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है. जिस घर में कुछ वक्त बच्चों की किलकारियों से खुशियों आने वाली थी, वहां इस हादसे से मातम पसर गया.
विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर हलचल तेज हो गई है। निर्वाचन को लेकर अधिकारी जिला स्तर…
लखनऊ: यूपी में सीएनजी के दाम वाहन चालकों को टेंशन में डाल सकते हैं. पेट्रोल…
कंडोली निवासी एक व्यक्ति ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत…
उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शुक्रवार को पायलट समेत…
my uttarakhand news BureauDehradun, 29 Oct: Uttarakhand Gramin Bank inaugurated its first Model Customer Service…
By Lalita Baluni on returning from Hyderabad Dehradun, 29 Oct: A delegation of women journalists…