पौड़ी। विकास खंड पौड़ी के ल्वाली में बीती रात को एक कार अनियंत्रित होकर झील में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। तीन घायलों को उपचार के बाद जिला अस्पताल पौड़ी से छुट्टी मिल गई है। मृतक का पोस्टमार्टम हो गया है। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के स्वजनों को दे दी है।
शादी समारोह में शामिल होने आए थेकोतवाल पौड़ी जयपाल नेगी ने बताया कि पौड़ी ब्लाक के कुंजेठा गांव में एक शादी समारोह था। जहां शादी समारोह में शामिल होने कुणाल रौतेला निवासी कांडा गांव बागेश्वर (चालक), विशाल यादव निवासी प्रेमनगर नियर पटेलनगर रेलवे स्टेशन शादीपुर दिल्ली, प्रिंस कुमार, निवासी पटेल नगर शादीपुर दिल्ली और अभिषेक कुमार निवासी प्रेमनगर नियर पटेलनगर रेलवे स्टेशन शादीपुर दिल्ली आए थे।
उन्होंने बताया कि बीते मंगलवार की रात करीब 2:30 बजे चारो साथी कुंजेठा गांव से ल्वाली आ रहे थे। जहां उनके ठहरने की व्यवस्था एक होटल में की गई थी। लेकिन उनकी कार ल्वाली के समीप झील में गिर गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
चारों घायलों को जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने अभिषेक कुमार (40) पुत्र भृगनाथ सिंह निवासी प्रेमनगर, नियर पटेल नगर शादीपुर नई दिल्ली को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मृतक के स्वजनों को दे दी गई है। जबकि तीन घायलों को उपचार के बाद जिला अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। कोतवाल नेगी ने बताया कि चारों साथी दिल्ली में नौकरी करते हैं।
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…
उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…
देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…